फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पुलिस पहरे में निकली दूल्हे की बरात, बनवारे में घोड़ी से गिराने व ब्लेड से हमले का किया था प्रयास

विज्ञापन
मौके पर तैनात पुलिस टीम। संवाद
विज्ञापन
बावल(रेवाड़ी)। वाल्मीकि मोहल्ले में बुधवार को पुलिस के पहरे में दूल्हे की बरात निकली। एक पक्ष ने अपने गौत्र की युवती से शादी किए जाने पर एतराज जताया था। इसी को लेकर मंगलवार रात बनवारे के दौरान दो पक्षों के बीच झड़प हो गई थी।
विज्ञापन

दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर और लाठी-डंडों से हमला कर दिया था। बस्ती में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। बुधवार को शादी शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हुई। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। दूल्हे के पिता की शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
दूल्हे के पिता राकेश कुमार ने बताया कि एक पक्ष के लोगों का कहना है कि हमारे गौत्र की लड़की घर में नहीं आने देंगे। इस मामले की जानकारी 2025 को पुलिस को दी थी। उस वक्त समझौता हो गया था। मंगलवार रात को जब बनवारा निकाला जा रहा था, तभी एक पक्ष ने हमला कर दिया। दूल्हे पर भी जानलेवा हमला किया गया, जैसे तैसे उसे बचाया गया। दूल्हे को ज्यादा चोटें नहीं आई हैं। ब्लेड से हमला करने की कोशिश की गई। घोड़ी से भी दूल्हे को गिराने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन


कई लोगों ने लाठी-डंडों से हमला किया
वाल्मीकि मोहल्ले में करीब 50 परिवार रहते हैं जिनमें लगभग आधे परिवार एक गौत्र के बताए जा रहे हैं। राकेश के बेटे की शादी बुधवार को तय हुई थी। दूल्हे के चाचा पुष्प कुमार ने आरोप लगाया कि मंगलवार रात उनके भतीजे का बनवारा निकाला जा रहा था। इसी दौरान बस्ती में रहने वाले कुछ लोग बाहर बैठे हुए थे। आरोप है कि अचानक उनके घरों की ओर से बनवारे पर ईंट-पत्थर बरसाने शुरू कर दिए गए। कई लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

वर्जन:
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। क्षेत्र में एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात किया गया था। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और शादी संपन्न करा दी गई है। -संजय कुमार, प्रभारी, थाना बावल

मौके पर तैनात पुलिस टीम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें