फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: महिलाओं को स्वास्थ्य और स्वच्छता के महत्व से कराया अवगत

विज्ञापन
महिलाओं को सैनेटरी पैड वितरित करते संस्था के पदाधिकारी। स्रोत : संस्था
विज्ञापन
रेवाड़ी। रोटरी क्लब रेवाड़ी रॉयल्स की ओर से स्लम क्षेत्रों में रहने वाली महिलाओं के लिए स्वास्थ्य और पर्सनल हाइजीन के प्रति जागरूकता अभियान आयोजित किया। यह कार्यक्रम सेक्टर 4 में झुग्गी झोपड़ियों में किया गया जिसमें संकल्प फाउंडेशन और रोटरी क्लब ऑफ दिल्ली राजधानी ने सहयोग दिया।
विज्ञापन

क्लब की सचिव मीनाक्षी अरोड़ा ने महिलाओं को पर्सनल हाइजीन से जुड़ी समस्याओं और उनसे बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने पीरियड्स के दौरान होने वाली आम समस्याओं और उनके समाधान के तरीकों के बारे में महिलाओं को जागरूक किया।
महिलाओं को 120 पैकेट सैनेटरी पैड और सॉफ्ट ड्रिंक वितरित किए गए ताकि वे पर्सनल हाइजीन बनाए रखने में सक्षम हो सकें। रोटरी क्लब रेवाड़ी रॉयल्स के जनसंपर्क अधिकारी याद के. सुगंध ने बताया कि यह कार्यक्रम सपनों की उड़ान-नन्ही सी मुस्कान के तहत आयोजित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम को सफल बनाने में क्लब की टीम के सदस्य संजीव दुआ, नव्या अरोड़ा, मंजु अरोड़ा और सुनीता फोगाट ने भी सक्रिय योगदान दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें