फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: खंडित तस्वीरें निस्तारण के लिए जींद पहुंचाईं

विज्ञापन
10सीटीके30 दिल्ली बाईपास ​​स्थित नहरों के पुलों पर खं​​डित तस्वीरों को जींद के श्री गोविंद धामे - फोटो : संवाद
विज्ञापन
सुनो नहरों की पुकार मिशन टीम ने नवरात्र के दौरान तीन दिन विशेष अभियान चलाया। श्रद्धालुओं की ओर से सौंपी गई देवी-देवताओं की खंडित मूर्तियों, तस्वीरों, प्रतिमाओं आदि को टीम की ओर से उचित निस्तारण के लिए जींद जिले के एक धाम में ले जाया गया। यहां पर उचित विधिविधान व पूजा पाठ के साथ इनका निस्तारण किया जाता है। मिशन के मुख्य संरक्षक व जाट कॉलेज के सहायक प्रोफेसर डॉ. जसमेर सिंह ने बताया कि नवरात्र के समापन पर तीन दिन के विशेष अभियान के दौरान जो धार्मिक मूर्तियां, तस्वीर, प्रतिमाएं नहरों में प्रवाहित करने के लिए लाई गई थीं, मिशन के सदस्यों ने लोगों को समझाकर पानी में प्रवाहित करने से रोका।
विज्ञापन

अब उनके उचित निस्तारण के लिए जींद के श्री गोविंद धाम आध्यात्मिक केंद्र गतौली में सौंपा। धाम में प्रत्येक माह की पूर्णिमा के दिन इस आस्था के सामान का हवन यज्ञ के साथ शुद्धिकरण किया जाता है। कुछ सामान का अग्नि विसर्जन किया जाता है और प्रतिमाओं और मूर्तियों का चूरा करके ईंट बनाई जाती हैं।
मिशन के महासचिव मुकेश नैनकवाल और वरिष्ठ सदस्य ईश्वर सिंह दलाल ने सभी लोगों से अपील की है कि इन नहरों का पानी ही हम सभी के घरों में पेयजल के रूप में पहुंचता है। इस अवसर पर डॉ. रविंद्र नांदल, प्रीत सिंह अहलावत, साहब सिंह धामड़, अजय हुड्डा, रणबीर मलिक, रविंद्र मलिक माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें