फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: खाद्य सुरक्षा विभाग ने दो गोदामों को किया सील

विज्ञापन
गोदाम को सील करती विभाग की टीम। संवाद
विज्ञापन
भिवाड़ी। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मंगलवार को ग्राम डोटाना में कलाकंद के नाम पर मिलावटी मिठाई बनाने वाले दो बड़े गोदामों को सील कर दिया।
विज्ञापन

विभाग की टीम ने ग्राम डोटाना में दो गोदामों पर कार्रवाई की। गोदामों में मिल्क पाउडर, रिफाइंड ऑयल के पीपे, पाम ऑयल, एसएनएफ पाउडर आदि मिला। इनसे बड़ी मिक्सिंग मशीनों से मिलावटी मिठाई तैयार की जाती थी। यह मिठाई कलाकंद और मिल्क केक के नाम पर 450-500 प्रति किलो के भाव से बाजार में बेची जा रही थी।
टीम ने मौके से मिल्क पाउडर, मिलावटी मिठाई और तेल के नमूने लिए और शेष सामान जब्त कर लिया। दोनों निर्माताओं के पास खाद्य लाइसेंस नहीं होने पर खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2006 के तहत गोदामों को सील कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान कस्बा खैरथल स्थित मिल्क प्रोड्यूसर यूनियन पर भी निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां मिश्रित दूध का सैंपल लिया गया और डेयरी में साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए गए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अरविंद गेट ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य बच्चों में स्वस्थ आहार की आदतों को बढ़ावा देना और उनके स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए सामूहिक प्रयासों को मजबूत करना है।

गोदाम को सील करती विभाग की टीम। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें