फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: प्रदूषण से फिर रेड जोन में पहुंचा जिला, एक्यूआई 333 पर आया

Wed, 03 Dec 2025 12:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
अनाज मंडी मार्ग पर छाया प्रदूषण। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में वायु प्रदूषण एक बार फिर गंभीर स्थिति में पहुंच गया है। मंगलवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक ने 333 का उच्चतम स्तर पार कर लिया जोकि स्वास्थ्य के लिहाज से गंभीर श्रेणी में आता है। सोमवार को एक्यूआई 299 दर्ज किया गया था। लगातार बढ़ते प्रदूषण स्तर ने नागरिकों की चिंता बढ़ा दी है।
विज्ञापन

जिले में वायु गुणवत्ता में यह गिरावट मुख्य रूप से प्रदूषण, औद्योगिक गतिविधियों, निर्माण कार्यों की वजह से हुई है। यदि प्रदूषण इसी गति से बढ़ता रहा तो स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ सकता है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सोमवार के मुकाबले अधिकतम में ढाई डिग्री और न्यूनतम में साढ़े तीन डिग्री अधिक है।
इसके बावजूद दिन के समय ठंड का अहसास बना रहा हालांकि तेज धूप निकली रही। सोमवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम 6 डिग्री दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के मुताबिक अब आगे मौसम आमतौर पर 5 दिसंबर तक खुश्क रहने की संभावना है। तापमान में गिरावट शुरू हो गई है। वातावरण में नमी होने के कारण उत्तर और पश्चिमी हरियाणा में अलसुबह हल्की धुंध रहने की संभावना है जबकि दक्षिणी हरियाणा में हल्की से मध्यम धुंध रह सकती है।
विज्ञापन

बताया गया कि उत्तर और उत्तर-पश्चिमी हवा हल्की से मध्यम गति से चलेगी। इससे सुबह और शाम को ठंड बनी रहेगी जबकि दिन में धूप खिली रहेगी। कई जिलों में तापमान सामान्य से नीचे चल रहा है, जिससे लोगों को दिन के समय भी ठंड का अहसास हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें