फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: जोहड़ की गंदगी बनी ग्रामीणों की मुसीबत, स्कूल तक फैला गंदा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी गांव हांसाका में स्थित जोहड़ (तालाब) की वर्षों से अनदेखी अब ग्रामीणों पर भारी पड़ रही है। जोहड़ में गंदगी और जलभराव की समस्या काफी बढ़ चुकी है कि पानी ओवरफ्लो होकर आसपास के क्षेत्रों में फैलने लगा है। इससे न केवल ग्रामीणों को परेशानी हो रही है, बल्कि बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जोहड़ की सफाई व उचित जल निकासी की मांग की है।
विज्ञापन

गांववासियों का कहना है कि जोहड़ लंबे समय से सफाई के अभाव में बदहाल पड़ा है। इसमें स्थानीय लोग कचरा, प्लास्टिक, गंदगी और अन्य घरेलू अपशिष्ट फेंक देते हैं, जिससे यह दूषित हो गया है। हाल ही में हुई बारिश के कारण जोहड़ में जलस्तर काफी बढ़ गया।
परिणामस्वरूप, स्कूली बच्चों को कीचड़ और गंदगी के बीच से होकर स्कूल जाना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी धर्मेंद्र, कृष्णा, संजय कुमार, सतपाल और विनोद कुमार ने बताया कि इस समस्या को लेकर वे कई बार संबंधित अधिकारियों को शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
विज्ञापन

उनका कहना है कि बारिश के समय तो हालत और भी खराब हो जाती है, मगर कई बार बिना वर्षा के भी जोहड़ का पानी बाहर आ जाता है। इससे बीमारी फैलने का खतरा भी बना हुआ है।
ग्रामीणों ने यह भी आशंका जताई है कि जोहड़ से निकलने वाला गंदा पानी मच्छरों के पनपने का कारण बन रहा है, जिससे डेंगू, मलेरिया और अन्य बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ गया है। बच्चों और बुजुर्गों की सेहत पर इसका सीधा असर देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें