फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: गांव माजरा गुरदास में रात्रि ठहराव कार्यक्रम आज

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिला प्रशासन की ओर से वीरवार को गांव माजरा गुरदास में रात्रि ठहराव कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। नगराधीश जितेन्द्र कुमार ने बताया कि डीसी अभिषेक मीणा व एसपी हेमेन्द्र कुमार मीणा रात्रि ठहराव के दौरान ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित करेंगे। इसी कड़ी में समाधान शिविर के साथ ही रात्रि ठहराव कार्यक्रम भी निरंतर किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के दौरान सार्वजनिक व व्यक्तिगत समस्याओं को सुनकर उनका समाधान किया जाएगा। हरियाणा सरकार की जनहितकारी नीतियों की जानकारी देने के लिए विभागीय प्रदर्शनी लगाई जाएगी। रात्रि ठहराव कार्यक्रम में सभी विभागों के प्रमुख अधिकारी मौजूद रहेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें