फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सोने-चांदी की चमक से रोशन होगा त्योहार, नए डिजाइनों ने बढ़ाई बाजार की रौनक

Sun, 01 Nov 2026 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
बारा हजारी स्थित एक ज्वैलर्स की दुकान पर जुटी ग्राहकों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। दिवाली को देखते हुए आभूषण और पीतल के बर्तनों की दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही बढ़ रही है। सर्राफा कारोबारियों का कहना है कि चांदी के लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों, चांदी के सिक्के आदि का स्टाक मंगाया है। इस बार धनतेरस पर बेहतर कारोबार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

दिवाली पर लक्ष्मी-गणेश की पूजा के लिए देवी-देवताओं की मूर्तियों, पूजा के बर्तनों और सजावटी सामान की मांग देखने को मिल रही है। इस बार बाजार में पारंपरिक डिजाइनों के साथ कई नए और आकर्षक डिजाइन भी उपलब्ध हैं, जो ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं।
सोने-चांदी के कारोबारियों का कहना है कि त्योहार के लिए विशेष रूप से लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां, चांदी के सिक्के और पूजा में इस्तेमाल होने वाले सामान की वैरायटी मंगवाई गई है। इन उत्पादों पर की गई बारीक नक्काशी और आकर्षक फिनिशिंग ग्राहकों को पसंद आ रही है। कुछ ग्राहक परंपरा के अनुसार सिक्के खरीद रहे हैं, जबकि कई लोग पूजा के लिए मूर्तियों को प्राथमिकता दे रहे हैं।
विज्ञापन

कारोबारियों के मुताबिक, दिवाली और धनतेरस के नजदीक आने के साथ बाजार में ग्राहकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। त्योहार पर खरीदारी के लिए लोग डिजाइन, वजन और कीमत की तुलना कर रहे हैं। दुकानदारों ने भी ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग रेंज के उत्पाद उपलब्ध करवाए हैं।

महीनों की मेहनत से तैयार होते हैं डिजाइन
पीतल के बर्तनों के कारोबारी बीरबल वर्मा ने बताया कि बाजार में उपलब्ध आकर्षक डिजाइन के पीछे कारीगरों की कई सप्ताह और महीनों की मेहनत होती है। मूर्तियों की बनावट, बारीक नक्काशी और फिनिशिंग पर विशेष ध्यान दिया जाता है। हाथ से की जाने वाली नक्काशी में काफी समय और धैर्य लगता है। उन्होंने बताया कि दिवाली को देखते हुए इस बार नए और आकर्षक डिजाइन के साथ अलग-अलग कीमतों के उत्पाद मंगवाए गए हैं, ताकि ग्राहक अपनी पसंद और बजट के अनुसार सामान खरीद सकें।

-त्योहार के चलते बाजार में पूजा और सजावट से जुड़े सामान की मांग बढ़ रही है। दुकानदारों को उम्मीद है कि दिवाली तक खरीदारी में और तेजी आएगी। धनतेरस और दिवाली पर सोना-चांदी खरीदने की परंपरा के चलते ग्राहक दुकानों पर पहुंच रहे हैं। इस बार बाजार में पारंपरिक डिजाइनों के साथ कई नए और आकर्षक डिजाइन भी उपलब्ध हैं।दिनेश सोनी, सर्राफा कारोबारी

-इस बार दिवाली पर अच्छे कारोबार की उम्मीद है। अभी तक बाजार काफी अच्छा है। दुकान पर अलग-अलग वजन और कीमतों के विकल्प रखे गए हैं, ताकि ग्राहक अपनी जरूरत और बजट के अनुसार खरीदारी कर सकें।नवीन सोनी, सर्राफा कारोबारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें