फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीनियर सिटीजन के मार्गदर्शन से परिवार की प्रगति होती है : अशोक प्रधान

Thu, 15 Jan 2026 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो: 10रेवाड़ी। बैठक में उप​स्थित संगठन के पदा​धिकारी। स्रोत: संगठन
विज्ञापन
रेवाड़ी। राष्ट्रीय सामाजिक संगठन लोकसेवा मंच ने मेगा मिशन-26 जनसंपर्क अभियान के तहत क्षेत्र के पूर्व सैनिकों से मिलकर वरिष्ठ नागरिकों से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। संगठन के पदाधिकारियों ने बुजुर्गों की देखभाल और सम्मान सुनिश्चित करने की सरकार से मांग की।
विज्ञापन

इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रगतिशील विचारक अशोक प्रधान, मंच की कोर कमेटी के सदस्य महेश कौशिक, बीके राम सिंह, डॉ सुरेश कुमार और सुरेंद्र यादव उपस्थित थे। सेवानिवृत्त सैनिक और वरिष्ठ नागरिक सूबेदार मेजर सुल्तान सिंह ने आगंतुकों का स्वागत किया।
पूर्व सैनिकों ने बुजुर्गों के लिए डेडिकेटिड रेजिडेंशियल सेक्टर, फ्री ओल्ड एज होम, हेल्पलाइन, निःशुल्क मेडिकल सुरक्षा, यात्रा किरायों में 70 प्रतिशत छूट और कार्यालयों एवं न्यायालयों में सीनियर सिटीजन प्रोटोकॉल जैसी मांगों का समर्थन किया। उन्होंने राज्य व केंद्र सरकार से इन मुद्दों पर त्वरित विचार करने का आग्रह किया।
विज्ञापन

लोकसेवा मंच के अशोक प्रधान ने कहा कि सीनियर सिटीजन के मार्गदर्शन से परिवार, समाज और राष्ट्र की प्रगति होती है। उनका कहना था कि बुजुर्गों की उचित देखभाल और सम्मान के बिना युवा पीढ़ी को मार्गदर्शन नहीं मिल सकता। मंच ने प्रस्ताव पारित कर अभियान जारी रखने का निर्णय लिया। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को पत्र भेजने की भी घोषणा की। इस बैठक में पूर्व सैनिक कैप्टन शेर बहादुर, मनोज कुमार, महा सिंह खोला, राम सिंह यादव, नरेंद्र सिंह यादव, राजेंद्र कुमार गहलोत, सत्यवीर सिंह, उमेश कुमार, मनजीत सिंह और योगेंद्र सिंह ने भी अपने सुझाव साझा किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें