फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: विप्र सेना की कार्यकारिणी का विस्तार किया

Tue, 14 Oct 2025 12:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। विप्र सेना की भिवाड़ी-टपूकड़ा कार्यकारिणी की बैठक सोमवार को इलेक्ट्रॉनिक परिसर में हुई। इसमें भिवाड़ी-टपूकड़ा अध्यक्ष मनोज पांडेय ने 31 सेक्टर एवं सोसाइटी प्रभारियों की नियुक्ति की घोषणा की। नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलवाई गई।
विज्ञापन

मनोज पांडेय ने बताया कि जल्द ही 101 सदस्यों की पूर्ण कार्यकारिणी गठित की जाएगी। इसके बाद दीपावली मिलन समारोह का आयोजन होगा। साथ ही भिवाड़ी तहसील में सदस्यता अभियान शुरू किया जाएगा, जिसका लक्ष्य लगभग 10 हजार परिवारों को विप्र सेना से जोड़ना है।
कार्यक्रम में महासचिव भीम शर्मा सौभरी, कोषाध्यक्ष राकेश चंद शर्मा, संयोजक भंवरलाल शर्मा, टीकम शर्मा, रविंद्र शर्मा, डॉ. सीपी भारद्वाज, विनीत सनाढ्य, सरवन लाल तिवारी, कुलदीप शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें