फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ी गाड़ी, बाल-बाल बचे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर की लाइफ लाइन कहे जाने वाले सरकुलर रोड पर शुक्रवार की सुबह दूध सप्लाई देने वाली एक गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसे के वक्त सुबह की सैर पर निकले लोग बाल-बाल बच गए। गाड़ी की टक्कर लगने से डिवाइडर पर लगे बिजली के पोल भी टूट गए।
विज्ञापन

दरअसल, शुक्रवार सुबह मदर डेरी दूध सप्लाई करने वाली एक गाड़ी आंबेडकर चौक से बस स्टैंड की तरफ मुड़ते वक्त अनियंत्रित हो गई। चालक ने गाड़ी को काबू में करने की कोशिश भी की लेकिन अनियंत्रित गाड़ी ने पहले डिवाइडर पर लगे स्ट्रीट लाइट पोल को टक्कर मारी और फिर डिवाइडर पर चढ़ गई।
प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो गाड़ी काफी दूर से ही अनियंत्रित थी। उस वक्त सरकुलर रोड पर लोग सुबह की सैर कर रहे थे। गाड़ी को बेकाबू देख वहां से गुजर रहे लोगों ने इधर-उधर भागकर जान बचाई। हादसे में स्ट्रीट लाइट के अलावा डिवाइडर भी टूट गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से गाड़ी को डिवाइडर से हटाकर साइड किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें