रेवाड़ी। अहीरवाल की सैन्य परंपरा का निर्वहन करने के बाद 13 कुमाऊं रेजिमेंट के पांच जांबाज सैनिक सेवानिवृत्त होकर अपने घर लौटने से पहले स्थानीय रेजांगला युद्ध स्मारक पहुंचे और बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर हवलदार सुरेंद्र सिंह, हवलदार अरूण कुमार, हवलदार मुकेश, हवलदार घमन राम और हवलदार अर्जुन सिंह का अहीर धाम स्मारक पर स्वागत किया गया।
अहीर रेजिमेंट संघर्ष समिति व टीम रेजांगला शौर्य समिति की ओर से सेवानिवृत्त सैनिकों को फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया गया। भावुक क्षण तब देखने को मिला जब हवलदार सुरेंद्र सिंह को घर ले जाने के लिए उनका बेटा, पैराशूट रेजिमेंट में सेवारत कप्तान स्नूज कुमार विशेष छुट्टी लेकर मौके पर पहुंचा।
इस अवसर पर कर्नल घिसा राम, राव अजीत सिंह, कप्तान राजेंद्र सिंह, कप्तान देव पाल, कप्तान हरिओम, सूबेदार मेजर धर्मदेव, सूबेदार मेजर सुखबीर, सूबेदार उदय बीर, सूबेदार लक्ष्मीनारायण, डॉ. रामपाल, इंजीनियर सचिन, लक्ष्मीनारायण थानेदार, हवलदार गजराज, कर्ण सिंह कोच, हवलदार सुनील सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।