फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्र के लोगों का स्नेह और सहयोग ही मेरी ताकत : डॉ. सुधा यादव

Sun, 01 Nov 2026 11:20 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
राज्यपाल डॉ. सुधा यादव का स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत करते ग्रामीण। स्रोत: प्रशासन
विज्ञापन
रेवाड़ी। कर्नाटक की राज्यपाल बनने के बाद पहली बार अपने पैतृक गांव धामलावास में रविवार को पहुंचीं डॉ. सुधा यादव ने अपने पति कारगिल शहीद डिप्टी कमांडेंट सुखबीर सिंह यादव के समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इससे पहले ग्रामीणों ने फूल-मालाओं के साथ उनका स्वागत किया। जिला प्रशासन की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
विज्ञापन

गांव पहुंचने पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम में डॉ. सुधा यादव ने अपने जीवन के संघर्षों और अब तक के सफर को साझा किया। उन्होंने 26 मई 1999 के घटनाक्रम को याद करते हुए कहा कि जीवन में परिस्थितियां चाहे कितनी भी चुनौतीपूर्ण रही हों, लेकिन क्षेत्र के लोगों ने हर कदम पर उनका साथ दिया। ग्रामीणों का स्नेह, सहयोग और आशीर्वाद हमेशा उनकी सबसे बड़ी ताकत रहा है।
उन्होंने कहा कि एक अध्यापिका के रूप में उन्होंने जीवन के उतार-चढ़ाव का सामना करते हुए अपने सफर को आगे बढ़ाया। इस दौरान अनेक चुनौतियां आईं, लेकिन लोगों के विश्वास और सहयोग ने उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। सभी के आशीर्वाद और समर्थन की बदौलत वह जीवन के विभिन्न पड़ावों को पार करते हुए आज कर्नाटक के राज्यपाल जैसे महत्वपूर्ण सांविधानिक पद तक पहुंची हैं।
विज्ञापन

पूरी निष्ठा से निभाऊंगी सांविधानिक जिम्मेदारी : राज्यपाल
राज्यपाल डॉ. सुधा यादव ने कहा कि उन्हें जो महत्वपूर्ण सांविधानिक जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वह पूरी मेहनत, लगन और निष्ठा के साथ करेंगी। उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह राज्यपाल के रूप में अपने दायित्वों का पूरी जिम्मेदारी से पालन करेंगी। उन्होंने क्षेत्रवासियों को कर्नाटक आने का निमंत्रण देते हुए कहा कि वहां पहुंचकर लोग राज्य की समृद्ध, शिक्षा व्यवस्था, संस्कृति और ऐतिहासिक विरासत को करीब से देख सकेंगे। उन्होंने कहा कि अपने क्षेत्र के लोगों से उनका जुड़ाव हमेशा बना रहेगा। इस अवसर पर डीसी अभिषेक मीणा, एसपी हेमेंद्र मीणा, एसडीएम दलबीर सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया सह-संयोजक सिद्धार्थ यादव, वीर कुमार यादव, निशांत यादव, गांव की सरपंच मंजू देवी, सुभाष यादव और भूपेंद्र गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें