फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सात साल से फरार डकैती का आरोपी चढ़ा हत्थे

विज्ञापन
फोटो : 14भारत उर्फ भरत भूषण। स्रोत : पुलिस
विज्ञापन
भिवाड़ी। पुलिस ने सात साल से फरार चल रहे शातिर अपराधी भारत उर्फ भरत भूषण को गिरफ्तार कर लिया है। थानाधिकारी ने बताया कि उनको सूचना मिली कि भारत अपने गांव रामबास झोंपड़ी में है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे उसके गांव से दबोच लिया।
विज्ञापन

थाना टपूकड़ा में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। चार आरोपियों के खिलाफ अनुसंधान के बाद चालान कोर्ट में पेश किया गया लेकिन भारत उर्फ भरत भूषण की तलाश जारी रही। सात साल तक वह पुलिस को चकमा देता रहा।
टपूकड़ा थानाधिकारी राजीव शर्मा ने बताया कि घटना 24 जून 2018 की है जब तत्कालीन थानाधिकारी राजेश को गश्त के दौरान सूचना मिली कि नौगांवा के पास एक संदिग्ध कार घूम रही है। पुलिस ने कार को घेरकर चार व्यक्तियों अजय हुड्डा, महिपाल, अजय उर्फ खल्ली और आशीष को गिरफ्तार किया जिनके पास से अवैध हथियार बरामद हुए।
विज्ञापन

पूछताछ में खुलासा हुआ कि वे सड़क से गुजरने वाले मालवाहक ट्रकों को लूटने की योजना बना रहे थे। इस मामले में पांचवां आरोपी भारत उर्फ भरत भूषण मौके से फरार हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें