बावल। एक व्यक्ति को कट्टा दिखाकर जान से मारने की धमकी देने के मामले में आरोपी को कट्टा उपलब्ध कराने वाले गांव टिकला निवासी बच्चू सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
गांव पनवाड़ निवासी हुकम सिंह ने शिकायत में बताया था कि 26 मार्च को वह खेत में सरसों काटने जा रहा था। इस दौरान रास्ते में गांव का ही नरेश उर्फ नरिया ट्रैक्टर पर आया और उसे कट्टा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद वह ट्रैक्टर लेकर राजस्थान की तरफ भाग गया।
इस मामले में केस दर्ज कर बावल पुलिस ने आरोपी गांव पनवाड़ निवासी नरेश उर्फ नरिया को कट्टा के साथ गिरफ्तार किया था। आरोपी नरेश उर्फ नरिया ने पुलिस को बताया था कि उसे कट्टा गांव टिकला निवासी बच्चू सिंह ने उपलब्ध करवाया था। संवाद