फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़, विरोध पर सिलबट्टा मारकर हत्या

Tue, 10 Jun 2025 12:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। भटसाना गांव में एक युवक ने दिनदहाड़े घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ की। विरोध करने पर सिर पर सिलबट्टा मारकर बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग निकला। पुलिस ने पति की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
भटसाना गांव निवासी सतीश ने बताया कि पड़ोस में रहने वाला जितेंद्र काफी समय से उसकी पत्नी मोनिका को तंग किया करता था। वह आते-जाते उससे छेड़छाड़ करता था। उसने एक बार उसे समझाया भी था।
विज्ञापन

सोमवार को सतीश घर पर नहीं था। मोनिका का पीछा करते हुए जितेंद्र जबरन घर में घुस आया और छेड़छाड़ करने लगा। मोनिका ने विरोध किया तो उसके सिर पर सिलबट्टे से कई वार किए। इससे वह लहूलुहान हो गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से निकल गया।
बच्चों के चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसी घर पहुंचे और वारदात की सूचना दी। वह घर पहुंचा और पत्नी को सरकारी अस्पताल ले गया, जहां चिकित्सकों ने मोनिका को मृत घोषित कर दिया।
मासूम बच्चों ने पिता को बताई वारदात
सतीश का एक 7 साल का बेटा और एक 5 साल की बेटी है। वारदात के समय सतीश के बच्चे घर पर मौजूद थे। आरोपी के भागने के बाद बच्चों ने ही परिवार के अन्य सदस्यों को वारदात की जानकारी दी। मासूम बेटी ने पूरा खौफनाक मंजर अपनी आंखों से देखा था। वह रोते हुए पिता को सारी बात बता रही थी। मोनिका की हत्या से दो बच्चों के सिर से मां का साया हमेशा के लिए उठ गया है।
विज्ञापन

वर्जन-
-छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला की सिलबट्टा मारकर हत्या की गई है। आरोपी जितेंद्र महिला के पड़ोस में ही रहता है। वह महिला को भाभी कहता था। केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
-जगदीश चंद्र, थाना प्रभारी धारूहेड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें