कोसली। युवा क्लब कोसली की ओर से 15 नवंबर को राजीव गांधी खेल स्टेडियम में 7वीं एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।
क्लब के अनुसार प्रतियोगिता में अंडर-10, अंडर-12, अंडर-14 और ओपन वर्ग के मुकाबले होंगे। इनमें 100 मीटर से 1600 मीटर तक की दौड़, रिले रेस, लंबी कूद और रस्साकशी प्रतियोगिताएं शामिल रहेंगी। महिलाओं के लिए मटका दौड़ भी आयोजित की जाएगी।
प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को 2100, 1100 और 700 रुपये नकद पुरस्कार के साथ ट्रॉफी दी जाएगी। रस्साकशी में केवल प्रथम और द्वितीय स्थान पर रहने वाली टीमों को पुरस्कार मिलेगा।
प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण सुबह 8 से 9 बजे तक होगा। आयु वर्ग में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को जन्म प्रमाण पत्र और आधार कार्ड लाना अनिवार्य है।