फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: अशोक बुवानीवाला को मिला महाराजा अग्रसेन ग्लोबल अवॉर्ड

Sat, 14 Nov 2026 11:19 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
महाराजा अग्रसेन ग्लोबल अवार्ड-2026 से सम्मानित अशोक बुवानीवाला को बधाई देते अग्रवाल वैश्य समाज
विज्ञापन
रेवाड़ी। अग्रवाल वैश्य समाज के प्रदेशाध्यक्ष अशोक बुवानीवाला को नई दिल्ली के अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित अग्र अलंकरण समारोह में प्रतिष्ठित महाराजा अग्रसेन ग्लोबल अवाॅर्ड-2026 से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने प्रदान किया।
विज्ञापन

अशोक बुवानीवाला को यह सम्मान अग्रवाल वैश्य समाज के उत्थान, समाज को जागरूक करने और सामाजिक कार्यों में उनके योगदान के लिए दिया गया। सम्मान मिलने पर रेवाड़ी जिले की अग्रवाल वैश्य समाज की टीम ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी। जिला महिला महासचिव यशोदा बंसल सहित अन्य सदस्यों ने समारोह में पहुंचकर उन्हें शुभकामनाएं दीं।
जिला अध्यक्ष नवीन सिंघल ने कहा कि अशोक बुवानीवाला को मिला यह सम्मान पूरे अग्रवाल वैश्य समाज के लिए गर्व की बात है। उनके प्रयासों से समाज को संगठित करने और आगे बढ़ाने में मदद मिली है। उन्होंने जिले के वैश्य समाज के लोगों से अग्रवाल वैश्य समाज से जुड़ने का आह्वान भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें