फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: 1.60 करोड़ रुपये से चकाचक होंगी शहर के वार्डों की सड़कें, टेंडर जारी

विज्ञापन
नई अनाज मंडी के पास सड़क की खराब दशा। संवाद - फोटो : प्रवाचिका महेश्वरी श्रीजी।
विज्ञापन
प्रवेश चौहान
विज्ञापन


रेवाड़ी। नगर परिषद ने शहर की विभिन्न सड़कों के निर्माण, मरम्मत और नवीनीकरण के लिए टेंडर जारी कर दिया है। सभी कार्यों पर करीब 1.60 करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी। पहले टेंडर के मुताबिक शहर के 1 से 31 वार्ड के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में करीब 49.16 लाख रुपये की लागत से वार्ड की सड़कों की मरम्मत का कार्य होगा। इसके टेंडर भरने की अंतिम तिथि 20 नवंबर है। दरअसल लंबे समय से वार्डवासी सड़कों की मरम्मत की मांग कर रहे हैं।
इसको देेखते हुए नगर परिषद ने सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू की है। कई बार देखने में आता है कि बारिश होने पर गड्ढों में पानी भर जाता है जिससे गड्ढे दिखाई नहीं देते व दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। अक्सर दोपहिया वाहन चालक इन गड्ढों में फंसकर गिर जाते हैं। रात के समय तो दुर्घटना होने की अधिक आशंका रहती है।
विज्ञापन


इस बार खास बात यह है कि कार्य में शेलमेक और अल्ट्रामेक्स तकनीक का उपयोग किया जाएगा जो सड़कों की मजबूती और लंबे समय तक टिकाऊ रहने में मदद करेगी।



इसके तहत आवधिक निरीक्षण के बाद सड़कों पर आवश्यक मरम्मत और सुधार कार्य किए जाएंगे। मौजूदा समय में अधिकतर वार्डों की दशा खराब है। कहीं पर सड़क टूटी हुई है तो कहीं पर बड़ा गड्ढा बना हुआ है। साथ ही नालियों की भी स्थिति ठीक नहीं है। नालियां भी टूटी हुई हैं। कई जगहों पर तो नालियों में जाली भी नहीं लगी हुई है।





पहली बार होगा शेलमेक-अल्ट्रामेक्स तकनीक का उपयोग
नगर परिषद के अधिकारियों का कहना है कि मौजूदा जो टेंडर लगाया है, इसमें पहली बार शेलमेक-अल्ट्रामेक्स तकनीक को उपयोग किया जाएगा। हालांकि यह तकनीक 2-3 साल से इस्तेमाल की जा रही है। इस बार टेंडर में इसे शामिल किया गया है। मुख्य मकसद यह है कि जो कार्य होगा वह मजबूती के साथ हो व जल्दी सड़क भी न खराब हो। साथ ही कहा है कि मरम्मत और नवीनीकरण के बाद सड़कें गड्ढामुक्त और सुगम हो जाएंगी जिससे यातायात में सुधार होगा और दुर्घटनाओं की संभावना भी कम होगी।



-

वार्ड संख्या 28 में प्रवेश द्वार व स्ट्रीट लाइट लगेंगी


दूसरे टेंडर के मुताबिक, वार्ड संख्या 28 में रामसिंहपुरा, रामसिंह पुरा 2, इन्द्रा कॉलोनी और दुर्गा कॉलोनी में प्रवेश द्वार के निर्माण और स्ट्रीट साइन बोर्ड लगाने का काम निविदा के माध्यम से कराने का निर्णय लिया गया है। निविदा की कुल राशि 5.99 लाख रुपये निर्धारित की गई है। फिलहाल इसका भी टेंडर जारी कर दिया गया है। वार्ड संख्या 29 यादव नगर में बुधपुर रोड लेबल ऑटो बाइक सर्विस सेंटर से किरपाल सिंह हाउस तक आईपीबी टाइल सड़क निर्माण के लिए निविदा जारी की गई है। निविदा का कुल मूल्य 13.29 लाख रुपये रखा गया है।





वार्ड संख्या 30 पर 48.14 होंगे खर्च
तीसरे टेंडर के अनुसार, वार्ड संख्या 30, गुलाबी बाग में गली नंबर 2, 4, 5, 6 और 7 तथा उनकी एप्रोच गलियों में आईपीबी टाइल सड़क निर्माण के लिए टेंडर जारी किया गया है। इस परियोजना का कुल अनुमानित मूल्य 48.14 लाख रुपये रखा गया है। लोगों ने लंबे समय से मार्ग को ठीक करवाने की मांग की थी।







वार्ड संख्या 1 में 24.30 लाख से बनेगी सड़क
चौथे टेंडर के अनुसार, वार्ड संख्या 1 में सड़क निर्माण परियोजना के लिए पुनर्निविदा जारी की है। परियोजना में ठठेरा बागिची से केशु, डॉ. जगदीश से ठठेरा बागिची, महेंद्र सरदार से श्याम मंदिर, मेट्रो होटल से शालू मणिहार और टोनी पटिसे से टोनी सरदार तक सीमेंट कंक्रीट सड़क का निर्माण शामिल है। इस परियोजना का कुल अनुमानित मूल्य 24.30 लाख रुपये रखा गया है।

-



वार्ड संख्या 10 में 18.81 लाख से बनेगी सड़क



पांचवें टेंडर के अनुसार, वार्ड संख्या 10 में सीमेंट कंक्रीट सड़क निर्माण परियोजना के लिए पुनर्निविदा जारी की है। इस परियोजना में कई मार्ग शामिल हैं जिनमें दीपक सैनी से सुरेंद्र सैनी, किशन शटर से किशन मंदिर, मंजू दुआ से किशन मंदिर, न्यू गुरुद्वारा वाली गली, खन्ना शॉप से महेश्वरी धर्मशाला और किशन मंदिर से मोहन लाल हाउस (बेकरी मार्ग से) और शादी शॉप से किशन मंदिर तक सड़क निर्माण शामिल है। इस परियोजना का कुल अनुमानित मूल्य 18.81 लाख रुपये निर्धारित किया गया है।
वर्जन
विभिन्न सड़कों के निर्माण, मरम्मत और नवीनीकरण का कार्य होगा। शहर के 1 से 31 वार्ड में मरम्मत का टेंडर जारी किया गया है। कई वार्डों में सड़क के निर्माण के टेंडर जारी हुए हैं। फिलहाल टेंडर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। -अंकित, एक्सईएन, नगर परिषद रेवाड़ी।
विज्ञापन


शहर में विकास कार्यों को लेकर कई टेंडर जारी किए गए हैं। कोशिश यही है कि जिन टेंडर की प्रक्रिया पूरी हो जाए, कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। -पूनम यादव, चेयरपर्सन, नगर परिषद रेवाड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें