फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: हिंडोला की तैयारी के लिए शनिवार व रविवार को भी खुलेगा आईजीयू

विज्ञापन
हिंडोला की तैयारी को लेकर बैठक लेते कुलपति असीम मिगलानी। स्रोत : विवि - फोटो : कैंपस मार्टियस विद्यालय में चाचा नेहरू को नमन करती ​शि​क्षिका।
विज्ञापन
रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय (आईजीयू) में 17 व 18 नवंबर को होने वाले इंटर जोनल युवा महोत्सव हिंडोला के लिए कुलपति प्रोफेसर असीम मिगलानी ने सभी समिति सदस्यों के साथ मीटिंग की।
विज्ञापन

उन्होंने इंटर जोनल युवा महोत्सव की चल रही तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने समिति के सभी सदस्यों को दिशा-निर्देश दिए कि विश्वविद्यालय परिसर में विभिन्न 6 स्टेजों पर चलने वाले दो दिवसीय युवा महोत्सव कार्यक्रम में विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।
उन्होंने कहा कि हिंडोला की तैयारियों के लिए विश्वविद्यालय शनिवार और रविवार को भी खुला रहेगा। कुलसचिव प्रोफेसर दिलबाग सिंह भी बैठक में उपस्थित रहे।
इस मीटिंग में अधिष्ठाता शैक्षणिक मामले प्रोफेसर सुनील कुमार, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रोफेसर करण सिंह, निदेशक छात्र कल्याण प्रोफेसर अदिति शर्मा सहित कार्यक्रम के लिए आयोजित की गई विभिन्न कमेटियों के संयोजक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें