फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक डिग्री सेल्सियस गिरा तापमान, तल्ख धूप से परेशानी बरकरार

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में मंगलवार को अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को अधिकतम तापमान जहां 43.2 डिग्री था तो वहीं मंगलवार को तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बाद भी तल्ख धूप से परेशानी बरकरार है।
विज्ञापन

न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। मंगलवार को हल्की बढ़ोतरी के साथ 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में लू चलने से लोग घरों में ही रहने को मजबूर है। मौसम विभाग के अनुसार अभी तेज गर्मी और लू से कुछ दिन राहत की उम्मीद नहीं है। गर्मी से बचने के लिए चिकित्सक भी लगातार लोगों को सलाह दे रहे हैं, क्योंकि उल्टी-दस्त के मरीजों की संख्या में कुछ दिन से इजाफा हुआ है।
मंगलवार को न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी के साथ 26.5 व अधिकतम तापमान 0.8 डिग्री की गिरावट के साथ 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। गर्मी का आलम यह है कि दोपहर 12 बजे ही शहर की सड़कों पर एक तरह से सन्नाटा सा पसरा नजर आता है। हालांकि कुछ दिन पहले हुई बारिश से लोगों को बड़ी राहत मिली थी, लेकिन पिछले 3 दिनों से तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। दिन के समय लू का प्रकोप भी देखने को मिल रहा है, जिसकी वजह से लोग घर से बाहर नहीं निकल पा रहे। सुबह व शाम के समय पार्कों में जरूर भीड़ बढ़ी है।
विज्ञापन

मरीजों की संख्या बढ़ी
नागरिक अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक रणवीर सिंह ने बताया कि गर्मी के साथ बीमारियां भी बढ़ गई हैं। सबसे ज्यादा मरीज उल्टी और दस्त के सामने आ रहे हैं। अप्रैल के दूसरे सप्ताह तक नागरिक अस्पताल में ओपीडी 800 से 900 के बीच थी जो अब बढ़कर 1200 के पार हो चुकी है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि लू में घरों से बाहर निकलने से परहेज करें। जरूरी होने पर ही कुछ सावधानियों के साथ घर से बाहर आए। खासकर बुजुर्ग और बच्चों का ख्याल रखें। गर्मी में ज्यादा से ज्यादा पेय पदार्थ का सेवन करें।
विज्ञापन

---------
तारीख न्यूनतम अधिकतम
4 मई 24.6 41.0
5 मई 22.5 38.3
6 मई 23.6 39.5
7 मई 21.5 42.0
8 मई 22.8 43.0
9 मई 26.5 43.2
10 मई 26.5 42.6
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें