क्वान कीडो चैंपियनशिप में पदक विजेता राज इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थी।
- फोटो : Rewari
रेवाड़ी। क्वान कीडो फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित क्वान कीडो चैंपियनशिप में राज इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दस पदक अपने नाम किए।
यह चैंपियनशिप पणजी, (गोवा) में 7 व 8 मई को डॉन बॉस्को हायर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित की गई थी। राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित इस चैंपियनशिप में 25 राज्यों से लगभग 800 बच्चों ने भाग लिया। इसमें विपुल, जतिन सैनी, सारिका, श्वेता यादव, निखिल एवं पिंकू ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया वहीं जतिन को रजत पदक प्राप्त हुआ। जतिन कुमार, देवांग एवं आशीष ने कांस्य पदक प्राप्त किया। बच्चों की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य अनिल मखीजा ने उनके कोच को बधाई दी एवं भविष्य में होने वाली प्रतियोगिताओं में और कड़ी मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित किया।