फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: शिक्षकों ने गायन, वादन और नृत्य में दिखाया हुनर, भाखली स्कूल अव्वल

Sat, 17 Oct 2026 11:24 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
भालखी स्कूल में आयोजित रंगोत्सव के दौरान विजेता शिक्षक। स्रोत : स्कूल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुंड। भालखी स्थित फ्लाइट लेफ्टिनेंट सिद्धार्थ यादव राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित रंगोत्सव में शिक्षकों ने गायन, वादन, नृत्य, रंगमंच और विजुअल आर्ट्स प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। इसमें मेजबान भालखी स्कूल को सर्वाधिक पुरस्कार मिले।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य मुकेश यादव ने की। कार्यवाहक खंड शिक्षा अधिकारी एवं वरिष्ठ साहित्यकार सत्यवीर नाहड़िया के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में क्लासिकल वोकल म्यूजिक के पुरुष वर्ग में सुधीर हरषू (भालखी) और महिला वर्ग में मंजू शर्मा (सीहा) विजेता रहीं। फोक वोकल म्यूजिक में सुधीर हरषू और संतोष यादव (राजपुरा) ने बाजी मारी।
विज्ञापन

इंस्ट्रूमेंटल म्यूजिक में पुरुष वर्ग में महेश (सुंदरोज) और सत्यपाल (बुड़ौली), जबकि महिला वर्ग में रजनीबाला (अहरोद) विजेता रहीं। नृत्य में पुरुष वर्ग में जितेंद्र कुमार (मंदोला) तथा महिला वर्ग में आशा और बिंदु (बुड़ौली) ने जीत हासिल की। थिएटर में सुधीर हरषु, महेश और कविता (भालखी) विजेता रहे।
विजुअल आर्ट्स में रविकांत व सत्यदेव (खालेटा) तथा अमिता (भालखी) और आशा (बुड़ौली) सर्वश्रेष्ठ रहीं। खिलौना बनाओ प्रतियोगिता में सत्यपाल (बुड़ौली) और मंजू शर्मा (सीहा) विजेता बने।
विज्ञापन

निर्णायक मंडल में सतीश मस्तान, मदन डागर, अमन यादव, नेपाल सिंह समीर और हेमंत कुमार शामिल रहे। विजेता अब जिला स्तर पर खंड खोल का प्रतिनिधित्व करेंगे। सत्यवीर नाहड़िया ने प्रतिभागियों को निरंतर अभ्यास करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें