फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: रामलीला में शिक्षक, नेता और व्यापारी निभाते हैं अलग-अलग किरदार

Tue, 16 Sep 2025 12:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
धारूहेड़ा। मुख्य बाजार स्थित श्रीरामलीला क्लब की ओर से होने वाली रामलीला की जीवंत मंचन के चलते खास पहचान है। क्षेत्र में सन 1952 से रामलीला का मंचन हो रहा है। श्री राम, लक्ष्मण, हनुमान से लेकर रावण तक की भूमिका पेशे से शिक्षक व्यापारी और नेता निभाते हैं। अलग-अलग किरदार निभाने वाले लोग लोगों को श्रीराम चरित्र से प्रेरणा लेने का आग्रह करते हैं।
विज्ञापन

श्रीराम रामलीला क्लब के प्रधान और राजा दशरथ के मंत्री सुमंत्र की भूमिका निभाने वाले वरिष्ठ कलाकार दलीप सिकरवाल ने बताया कि धारुहेड़ा नगर में सन 1952 से रामलीला का मंचन किया जा रहा है। बीच में कुछ कारणों से रामलीला का मंचन नहीं हो सका था।
कुछ वर्षों से सभी कलाकार लगातार निस्वार्थ भाव से अपनी कला का प्रदर्शन करते हैं। रामलीला का आनंद लेने के लिए क्षेत्र के आसपास के लोग आते हैं।
क्लब के निर्देशक व कलाकार रतन चंद सैनी ने बताया कि रामलीला का मंचन बड़े प्रेम और सौहार्द से प्रतिवर्ष किया जाता है। सभी कलाकार बिना किसी पारिश्रमिक के कार्य करते हैं और जीजान से मेहनत करते हैं।
विज्ञापन

रामलीला क्लब के उपप्रधान व राजा दशरथ का किरदार निभाने वाले रमेश सिकरवाल ने बताया कि नगर के लोगों के सहयोग से ही रामलीला का मंचन किया जाता है। राजा बाली, मंथरा की भूमिका निभाने वाले मुकेश चांगा ने बताया कि वह 30 वर्षों से कस्बा के मुख्य बाजार में रामलीला का मंचन कर रहे हैं। 30 कलाकार प्रतिवर्ष रामलीला के मंचन में सहयोग देते हैं। कलाकार प्रकाश प्रजापति कस्बा के भगत सिंह चौक पर चाय की दुकान चलाते हैं। वह पूर्व में राम, सीता का अभिनय कर चुके हैं और इस वर्ष सुमित्रा और शूर्पणखा का अभिनय करेंगे। संवाद
-
श्रीराम का किरदार निभाते हैं डॉ. अश्विनी जोशी
श्रीराम का किरदार निभाने वाले डॉ. अश्विनी जोशी ने बताया कि वह गुरुग्राम स्थित एक सरकारी संस्थान में प्रोफेसर हैं। पहले वह नारद, हनुमान, लक्ष्मण, राजा जनक की भूमिका निभाते थे। परिवार की तीसरी पीढ़ी रामलीला मंचन में है। पहले दादा पं. मुरलीधर जोशी जनक और रावण की भूमिका निभाते थे। उनके बाद पिता पंडित अशोक जोशी ने जनक और रावण का रोल किया था। अब वे राम की भूमिका निभाते हैं। उन्होंने बताया कि वह सह निर्देशक के तौर पर कलाकारों को अभ्यास करवाते हैं। उन्होंने कहा कि हम लोगों को भगवान राम के आदर्श पर चलकर ही जीवन व्यतीत करना चाहिए। डॉ. अश्विनी जोशी विश्व हिंदू परिषद के संस्कृत आयाम के हरियाणा प्रांत के प्रमुख भी हैं। वहीं नगर पार्षद व व्यापारी राहुल जोशी रावण के मंत्री और राक्षसी ताड़खा की भूमिका निभाते हैं। रामलीला के 75 वर्ष पूरे होने पर समिति की ओर से इस बार धूमधाम से दशहरा मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें