फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: जनगणना के दौरान शिक्षक पर हमला, 2 के खिलाफ एफआईआर

विज्ञापन
मारपीट करते वीडियो में कैद हुए बुजुर्ग। स्रोत : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
कोसली(रेवाड़ी)। गांव कन्होरी में जनगणना कार्य के दौरान एक शिक्षक पर जानलेवा हमला करने के मामले में 2 लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है। मारपीट की एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

दरअसल, मकान पर जनगणना नंबर लिखने को लेकर हुए विवाद में एक बुजुर्ग और उसकी पुत्रवधू पर सरकारी कर्मचारी के साथ मारपीट, धमकी और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप लगे हैं। घटना में बीच-बचाव करने आए एक ग्रामीण को भी चोटें आई हैं।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कन्होरी में कार्यरत टीजीटी अंग्रेजी शिक्षक पवन कुमार इन दिनों जनगणना कार्य में प्रगणक हैं। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 19 मई की सुबह गांव कन्होरी में जनगणना कर रहे थे। इसी दौरान वह मकान नंबर 99 पर पहुंचे जहां दरवाजे पर कोई नंबर अंकित नहीं था।
विज्ञापन

सरकारी प्रक्रिया के तहत उन्होंने पेन से मकान के मुख्य द्वार पर 99 अंकित कर दिया और अगले घर की ओर बढ़ने लगे। आरोप है कि तभी गांव निवासी रामकिशन वहां पहुंचे। इस दौरान शिक्षक से पूछा कि उसकी अनुमति के बिना मकान पर नंबर कैसे लिख दिया।
पवन कुमार ने अपना पहचान पत्र दिखाते हुए बताया कि वह सरकारी जनगणना ड्यूटी पर हैं लेकिन आरोपी ने उनकी बात सुनने के बजाय धक्का-मुक्की और थप्पड़ मारने शुरू कर दिए। घटना के दौरान पास में बैठे गांव निवासी रणधीर बीच-बचाव के लिए पहुंचे और आरोपी को समझाने का प्रयास किया।
रामकिशन गुस्से में घर के अंदर से लोहे की लंबी एंगल उठा लाया। आरोप है कि उसने शिक्षक पर एंगल से हमला करने का प्रयास किया। बीच में आए रणधीर ने हाथ से वार रोकने की कोशिश की जिससे उनके हाथ में गंभीर चोट लग गई।
इसी दौरान आरोपी की पुत्रवधू भी मौके पर पहुंच गई और उसने भी रणधीर के साथ मारपीट शुरू कर दी। घायल रणधीर को इलाज के लिए सीएचसी गुरावड़ा ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उनके हाथ में पांच टांके लगाए और एमएलआर तैयार की गई।

घटना की कुछ वीडियो क्लिप भी मौजूद
शिक्षक पवन कुमार ने बताया कि घटना की कुछ वीडियो क्लिप भी उनके पास मौजूद हैं। उनका कहना है कि यह केवल मारपीट का मामला नहीं बल्कि सरकारी कार्य में जानबूझकर बाधा डालने और सरकारी कर्मचारी को डराने-धमकाने का प्रयास है। पुलिस ने शिकायत मेडिकल रिपोर्ट और अन्य दस्तावेजों के आधार पर विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


-
वर्जन
पुलिस ने शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली है। आगे की जांच शुरू कर दी गई है। -विद्यासागर, प्रभारी, थाना रोहड़ाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें