फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: भारतीय मानक ब्यूरो ने विद्यार्थियों को करवाया औद्योगिक भ्रमण

विज्ञापन
औद्योगिक भ्रमण के दौरान एकजुट विद्यार्थी व अधिकारी। स्रोत : प्रशासन
विज्ञापन
रेवाड़ी। भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) की तरफ से विद्यार्थियों के तकनीकी ज्ञान, कौशल विकास एवं औद्योगिक समझ को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया। कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों को आईएमटी मानेसर स्थित शू कंपनी का भ्रमण कराया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर कंपनी के गुणवत्ता मैनेजर निखिल दीक्षित एवं अन्य अधिकारियों ने विद्यार्थियों को उद्योगों की कार्यप्रणाली, उत्पादन प्रक्रिया, आधुनिक मशीनों और गुणवत्ता प्रबंधन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की। विद्यार्थियों ने विभिन्न विभागों का अवलोकन कर व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त किया तथा कौशल विकास से संबंधित अनेक महत्वपूर्ण पहलुओं को समझा।
भारतीय मानक ब्यूरो के निदेशक महेंद्र कुमार परमाणिक ने बताया कि इस प्रकार की विशेष विजिट विद्यार्थियों में तकनीकी जागरूकता, आत्मविश्वास एवं कैरियर निर्माण के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। कार्यक्रम का समन्वयन मानक पदोन्नति अधिकारी गौरव कुमार और जिला संयोजक वीरेंद्र सिंह द्वारा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें