फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: 6 मंचों पर दिखेगी प्रतिभा, टीमों को क्रम संख्या व कोड वितरित

विज्ञापन
आईजीयू में कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करते प्रोफेसर्स। स्रोत : विवि
विज्ञापन
रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में 17 और 18 नवंबर को पंच परिवर्तन से विकसित भारत थीम पर होने वाले इंटर जोनल युवा महोत्सव हिंडोला की तैयारियां जोरों से चल रही है। अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रोफेसर करण सिंह की अध्यक्षता में विभिन्न महाविद्यालयों के सभी प्राचार्यों के साथ मीटिंग की गई।
विज्ञापन

उन्होंने केएलपी कॉलेज, रेवाड़ी एवं आरपीएस कॉलेज, महेंद्रगढ़ के अंतर्गत आयोजित किए गए जोनल युवा महोत्सव के लिए सभी को बधाई दी। उन्होंने 6 स्टेजों पर प्रदर्शित होने वाली विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में भाग लेने वाली सभी महाविद्यालयों की टीमों को क्रम संख्या एवं कोड वितरित किए।
उन्होंने बताया कि शेड्यूल कार्यक्रम की रूपरेखा का विस्तृत विवरण सभी महाविद्यालयों को वितरित कर दिया गया है। उन्होंने सभी प्राचार्यों से विद्यार्थियों के द्वारा अनुशासन एवं व्यवस्था प्रबंधन बनाए रखने के लिए आह्वान किया।
विज्ञापन

इस मीटिंग में निदेशक छात्र कल्याण प्रोफेसर अदिति शर्मा, सहायक निदेशक युवा कल्याण डॉ. सुशांत यादव सहित विभिन्न महाविद्यालयों के प्राचार्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें