फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: शादी सीजन में मुंह फुलाए बैठा फल बाजार

विज्ञापन
महाराणा प्रताप चौक के पास लगी फल की दुकान। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। शादी-विवाह के सीजन में फल बाजार मुंह फुलाए बैठ गया है। इस बार फलों की कीमतें पिछले साल के मुकाबले 10 प्रतिशत अधिक चल रही हैं। केले की दर्जन 50 से बढ़कर 80 रुपये तक पहुंच गई है। वहीं अनानास जहां एक सप्ताह पहले 120 रुपये प्रतिकिलो बिक रहा था, वहीं अब 180 रुपये प्रतिकिलो तक दाम पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

फल मंडी के व्यापारियों का कहना है कि मांग के कारण बाजार में तेजी आई है और खरीदारी में किसी प्रकार की कमी नहीं देखने को मिल रही।
बढ़े दामों के बावजूद लोग शादियों और आयोजनों के लिए फल खरीद रहे हैं जिससे कारोबार बेहतर चल रहा है। बावल चौक स्थित दुकानदार राजेश, प्रवीण और रामपाल ने बताया कि थोक मंडियों से ही फल महंगे आ रहे हैं जिसकी वजह से खुदरा बाजार में आम उपभोक्ताओं को ऊंची कीमत चुकानी पड़ रही है।
उन्होंने बताया कि पहले जहां उनकी दुकान पर प्रतिदिन 15 से 20 क्रेट केला बिकता था, अब मांग बढ़कर 40 से 45 क्रेट तक पहुंच गई है। व्यापारियों ने बताया कि केले के साथ-साथ अनार, अंगूर, अनानास जैसे फलों की मांग में भी इजाफा हुआ है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस बार का सीजन पिछले वर्षों की तुलना में अधिक बेहतर रहने की उम्मीद है। बढ़ी कीमतों के बावजूद ग्राहकों का उत्साह बाजार में पूरी तरह नजर आ रहा है।
विज्ञापन



फलों के दाम पर एक नजर
फल पिछले सप्ताहमौजूदा दाम (किलो)

सेब80 120
संतरा90 110

बब्बूगोशा80 90
केला50-80 (दर्जन)

अनार120 140
अनानास6080

पपीता5070
अमरुद6080

अनानास120180
अंगूर-80100
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें