फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजादी का अमृत महोत्सव: स्वतंत्रता संग्राम में हरियाणा का योगदान अतुलनीय

विज्ञापन
प्रदर्शनी का अवलोकन करते जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिनेश कुमार मित्तल। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
रेवाड़ी। मॉडल टाउन स्थित बाल भवन के ऑडिटोरियम में मंगलवार को दूसरे दिन जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिनेश कुमार मित्तल व उपायुक्त यशेंद्र सिंह ने डिजिटल प्रदर्शनी का अवलोकन किया। आजादी अमृत महोत्सव के अंतर्गत भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में हरियाणा का योगदान थीम पर आधारित डिजिटल प्रदर्शनी में जिले के अधिकारियों सहित विभिन्न शिक्षण संस्थान के विद्यार्थियों ने ज्ञानवर्धक जानकारी ली।
विज्ञापन

जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिनेश कुमार मित्तल ने युवा शक्ति को जागरूक करते हुये कहा कि स्वाधीनता संग्राम में हरियाणा के योगदान से रुबरु होने के लिए प्रदर्शनी का अवलोकन अवश्य करना चाहिए। उन्होंने विशेष रूप से स्कूल-कॉलेजों के विद्यार्थियों व आम जनमानस को अवलोकन के लिए प्रोत्साहित किया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के चेयरमैन दिनेश मित्तल ने कहा कि प्रदर्शनी के माध्यम से हरियाणा के गौरवमयी इतिहास व वीरों की कुर्बानी को दर्शाया गया है। भारत के स्वतंत्रता संग्राम में हरियाणा का उल्लेखनीय योगदान रहा है, इसकी प्रभावी झलक प्रदर्शनी में देखने को मिल रही है।
डीसी यशेंद्र सिंह ने कहा कि डिजिटल प्रदर्शनी बेहद उपयोगी है। हर व्यक्ति को प्रदर्शनी का अवलोकन करना चाहिए। विशेष रूप से युवा पीढ़ी को इसमें शामिल होना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी के माध्यम से हरियाणा के नियमित रूप से किये गये उन्नत्ति के सफर को भी दर्शाया गया है। शिक्षा-उत्पाद-सड़कें इत्यादि विकास कार्यों में हरियाणा के शुरुआती दौर का वर्तमान दौर से तुलनात्मक अध्ययन प्रदर्शित किया गया है, जिससे प्रदेश के विकास की अद्भुत तस्वीर देखने को मिलती है। डीआईपीआरओ दिनेश कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बुधवार 17 नवंबर को कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह यादव दोपहर बाद तीन दिवसीय प्रदर्शनी का विधिवत रूप से समापन करेंगे। इस अवसर पर एडीजे सुनील कुमार यादव, सीजेएम वर्षा जैन, सीजेएम कपिल राठी, उपमंडल अधिकारी ना. रेवाड़ी रविन्द्र कुमार, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी कपिल पुनिया, एपीआरओ सुरेश गुप्ता, डॉ. अशवनी शर्मा, लेखाकार मनोज कुमार, आईसीए हितेष, विक्रम, लिपिक प्रदीप कुमार गोयल, चंद्रेश सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें