फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध कॉलोनियों के खिलाफ करें कार्रवाई : डीसी

Fri, 09 Jan 2026 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। डीसी अभिषेक मीणा ने शुक्रवार को लघु सचिवालय सभागार में जिला नगर योजनाकार, खनन व एनकॉर्ड विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। डीसी ने जिला नगर योजनाकार के अधिकारियों को अवैध कॉलोनियां न पनपने देने, अवैध रूप से कॉलोनियां काटने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीसी अभिषेक मीणा ने खनन अधिकारियों के साथ बैठक में कहा कि जिला में किसी भी रूप से अवैध खनन न हो इसके लिए संबंधित विभाग नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि कहीं भी अवैध खनन हो रहा हो तो दोषी व्यक्ति के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि कहीं भी अवैध माइनिंग की जा रही है तो खनन विभाग उस मामले में तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करते हुए माइनिंग को बंद करवाएं।

डीसी अभिषेक मीणा ने जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (एनकॉर्ड) के अधिकारियों के साथ बैठक कर नशा की बुराई को मिटाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग व ड्रग कंट्रोल अधिकारी को निर्देश दिए कि वे नशीली दवाएं बेचने वाली दुकानों पर कड़ी निगरानी रखें और समय-समय पर नशीली दवाओं के क्रय-विक्रय का डाटा भी चेक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें