रेवाड़ी। गांव मसीत निवासी सुनीता देवी (48) की हत्या की घटना ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है। पोस्टमार्टम कराने के बाद शनिवार को उसका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान परिजनों और ग्रामीणों की भी आंखें नम हो गई। सुनीता ने आखिरी बार बेटे अर्जुन से कहा था कि अच्छे से परीक्षा देकर आना।
सुनीता के परिवार का किसी से कोई रंजिश नहीं थी। गांव में चर्चा हो रही है कि आखिर सुनीता की हत्या क्यों और किसने की। इसका मकसद क्या था। बेटा अर्जुन 13 जुलाई को कॉलेज की परीक्षा देने पठानकोट गया था। उसकी फोन पर मां से बातचीत होती थी। अर्जुन ने बताया कि फोन पर जब उसकी मां से बातचीत हुई थी तो सब कुछ ठीक-ठाक था। मां से हुई बातों को बताते हुए अर्जुन काफी भावुक हो गया।
विज्ञापन
इस मामले में पुलिस लूटपाट, पुरानी रंजिश और व्यक्तिगत विवाद की आशंका को लेकर जांच कर रही है।