फोटो : 21राजकीय कन्या महाविद्यालय में नशा मुक्ति अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम। स्रोत : कॉ
रेवाड़ी। सेक्टर-18 स्थित प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले राजकीय कन्या महाविद्यालय में नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों को नशा न लेने की शपथ दिलवाई गई।
प्राचार्य डॉ. ज्योति यादव के कुशल नेतृत्व में इस कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. वीरेंद्र सिंह ने बताया कि उच्चतर शिक्षा विभाग हरियाणा के निर्देशानुसार महाविद्यालयों में 12 जून से 26 जून तक नशामुक्त भारत पखवाड़ा मनाया जा रहा है।
इसके अंतर्गत आज महाविद्यालय में इस शपथ ग्रहण का आयोजन किया गया था। उप प्राचार्य सत्येंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, डॉ. हरीश शर्मा, चंद्रकांत ने भी विद्यार्थियों को नशे के खिलाफ जागरूक किया। इस अवसर पर महाविद्यालय स्टाफ व छात्राएं उपस्थित रहीं।