फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: संघर्ष समिति ने 29 को महापंचायत का किया एलान

Thu, 26 Jun 2025 12:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 22धरने पर बैठे रामगढ़ भगवानपुर 200 बेड अस्पताल संघर्ष समिति के सदस्य। स्रोत : समिति
विज्ञापन
रेवाड़ी। रामगढ़ भगवानपुर 200 बेड अस्पताल बनाने की मांग को लेकर संघर्ष समिति का अनिश्चितकाल धरने का नौवें दिन भी जारी रहा। दूसरी तरफ शहबाजपुर गांव के लोगों का कहना है कि जहां पर जगह अच्छी हो, वहीं पर अस्पताल बने। पहली बार किसी गांव ने केंद्रीय मंत्री का समर्थन किया है।
विज्ञापन

इधर, समिति का कहना है कि भगवानपुर की जमीन पूरे रेवाड़ी क्षेत्र में सबसे अच्छी है जोकि न्यू बस स्टैंड के पास में है। इंदिरा गांधी मीरपुर यूनिवर्सिटी के रोड पर है। यह घनी आबादी वाले क्षेत्र से जुड़ी हुई है। इसका फायदा आसपास के 50 गांव व शहर की 40 कॉलोनियों को होगा।
वहीं, संघर्ष समिति ने एक प्रस्ताव पारित किया है कि 29 जून को सुबह 10 बजे महापंचायत का आयोजन किया जाएगा। धरना स्थल में बैठे सभी लोगों का कहना है कि अगर अस्पताल का निर्माण भगवानपुर की जमीन पर नहीं होता है तो वाटर सप्लाई के लिए भी नहीं टिकने देंगे।
विज्ञापन

धरना स्थल पर विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं जागरूक लोगों ने पहुंचकर अपना समर्थन दिया। इस मौके पर पर्यावरण योद्धा टीम के संयोजक कमलजीत नंबरदार संगठन के जिला प्रधान उदयराज एवं अन्य संगठन ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें