फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान रेवाड़ी में विद्यार्थियों ने किया भ्रमण

Tue, 20 Feb 2024 10:01 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। गांव बीकानेर स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान रेवाड़ी का भ्रमण किया। प्राचार्य मनोज कुमार के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में अध्यापिका मंजू लता व पूनम देवी की अगुवाई में विद्यार्थियों का दल रेवाड़ी स्थित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पहुंचा।
विज्ञापन

ग्रुप इंस्ट्रक्टर, अप्रेंटिस प्लेसमेंट ऑफिसर प्रदीप यादव ने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए संस्थान में चल रहे विभिन्न व्यावसायिक कोर्स फिटर, टर्नर, वेल्डर, इलेक्ट्रिक, इलेक्ट्रॉनिक, प्लम्बर, ब्यूटी एंड वेलनेस, कटिंग एंड टेलरिंग, ऑटोमोबाइल, कंप्यूटर लैब, लाइब्रेरी सहित संस्थान की कार्यशाला व कक्षा कक्ष का भ्रमण करवाया और वहां की कार्यप्रणाली को विस्तार से समझाया। उन्होंने बताया कि किसी भी ट्रेड में विद्यार्थी दसवीं कक्षा उत्तीर्ण करने के बाद एडमिशन ले सकता है। कार्यक्रम प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि प्री वोकेशनल कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को विभिन्न कौशलों की जानकारी प्रदान करनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें