फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुनसिका गांव के स्कूल में प्रवेश लेने वालों को मिलेगी साइकिल

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। खंड खोल स्थित राजकीय कन्या उच्च विद्यालय पुनसिका में ग्राम पंचायत पुनसिका की ओर से साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बताते चलें कि स्कूल में प्रवेश लेने वाले बच्चों को साइकिल देने की घोषणा भी ग्राम पंचायत ने कर रखी है।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विद्यालय के मुखिया डॉ. महेश कुमार ने बताया कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत ग्राम पंचायत ने एक अनूठी पहल की है। जिसके तहत राजकीय कन्या उच्च विद्यालय पुनसिका की 15 छात्राओं और 5 छात्रों को ग्राम पंचायत की तरफ से साइकिल भेंट की गई। ये सभी विद्यार्थी गांव कुंडल से पैदल चलकर राजकीय कन्या उच्च विद्यालय आते हैं। छात्राओं की सुरक्षा व सुविधा को देखते हुए ग्राम पंचायत ने इस अनूठी पहल की शुरुआत की है। ग्राम पंचायत ने आश्वासन दिया है कि भविष्य में जो भी छात्र- छात्राएं राजकीय कन्या उच्च विद्यालय पुनसिका में अन्य निकटवर्ती गांव से आकर दाखिला लेते हैं, उनको भी ग्राम पंचायत साइकिल उपलब्ध करवाएगी। ग्रामीणों की ओर से विद्यालय के लिए 11 पंखे भी उपलब्ध करवाए गए हैं।
निशुल्क किताबें व वर्दी भी की भेंट
सेना से सेवानिवृत्त ओम प्रकाश यादव ने आर्थिक रूप से कमजोर छात्रा को निशुल्क पाठ्य सामग्री व वर्दी भेंट की। साथ ही छात्रा की आगे की पढ़ाई का खर्च भी वहन करने की जिम्मेदारी ली है। इस अवसर पर समाजसेवी प्रवक्ता हर्ष कुमार के सौजन्य से सभी उपस्थित लोगों को मास्क वितरित किए गए। साइकिल वितरण के अवसर पर मौलिक मुख्याध्यापक राजेश कुमार, हिंदी प्रवक्ता प्रवीण सतिजा, अंग्रेजी प्रवक्ता सत्ते सिंह, विज्ञान अध्यापक हितेश कुमार सहित सरपंच भूपेंद्र नहार, उदयवीर पूर्व सरपंच, योगेंद्र यादव, ओम प्रकाश यादव, देवराज, जगदीश, बलराम, वीरेंद्र, अजीत सिंह, ब्रहम प्रकाश इंद्रमोहन व मंजीत यादव पूर्व सरपंच सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें