लाखनौर स्थित विवेकानंद स्कूल में स्क्रीनिंग टेस्ट में भाग लेते बच्चे।
- फोटो : Rewari
रेवाड़ी। लाखनौर स्थित विवेकानंद स्कूल में रविवार को सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा तीसरी से कक्षा बारहवीं के सभी छात्रों ने बढ़चढ़कर भाग लिया। परीक्षा में विद्यार्थियों से सामान्य ज्ञान, विज्ञान ,करंट अफेयर्स , हरियाणा जीके ,आदि के प्रश्न पूछे गए, जिसमें सभी विद्यार्थियों ने अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन दिखाया।
इस मौक़े पर विद्यालय के निर्देशक एडवोकेट सुधीर यादव ने बताया कि आज के प्रतियोगिता के समय में विद्यार्थियों को अपने आसपास होने वाली घटनाओं के बारे में तथा सामान्य ज्ञान की जानकारी होनी चाहिए। इस अवसर पर स्टाफ के सदस्य मौजूद थे। संवाद