विश्वविद्यालय परिसर में भ्रमण के दौरान एकत्रित विद्यार्थी व शिक्षक। स्रोत : कॉलेज
रेवाड़ी। दिल्ली रोड स्थित केएलपी के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के विद्यार्थियों के लिए संचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी विभाग जेसी बोस विश्वविद्यालय फरीदाबाद का शैक्षणिक भ्रमण आयोजित किया गया। इस अवसर पर कॉलेज की प्राचार्य प्रो. कविता गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर इस शैक्षणिक यात्रा को रवाना किया।
वाईएमसीए के संचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी विभाग के चेयरपर्सन डॉ. पवन सिंह के निर्देशन में विद्यार्थियों को तकनीकी एवं व्यावहारिक मार्गदर्शन दिया गया। विभाग के विशेषज्ञों डॉ. राहुल आर्य, विशाल बेरवाल तथा दुष्यंत त्यागी ने विद्यार्थियों को आधुनिक पत्रकारिता में उपयोग होने वाले उपकरणों और डिजिटल तकनीकों की विस्तृत जानकारी प्रदान की।
विद्यार्थियों ने यहां सीखा कि किस प्रकार रिपोर्टिंग से लेकर प्रसारण तक समाचार निर्माण की पूरी प्रक्रिया संचालित होती है। छात्रों ने स्टूडियो में लाइव रिकॉर्डिंग का अनुभव लेने के साथ प्रोफेशनल टीवी स्टूडियो और रेडियो स्टूडियो की कार्यप्रणाली को भी नजदीक से समझा।