फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: कक्षा 3 से 12 वीं तक के विद्यार्थियों का होगा स्कूल आधारित मूल्यांकन

Mon, 16 Nov 2026 11:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले के राजकीय स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा 3 से 12वीं तक के विद्यार्थियों का अब स्कूल आधारित मूल्यांकन किया जाएगा। इसके तहत विद्यार्थियों की शैक्षणिक क्षमता को लिखित परीक्षाओं के आधार पर नहीं, बल्कि विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से भी परखा जाएगा। यह पहल नवंबर के अंतिम सप्ताह में शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद की ओर से सभी जिला शिक्षा अधिकारी को इस संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं।इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों की सीखने की प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाना और उनकी वास्तविक शैक्षणिक प्रगति का आकलन करना है।
यह कार्यक्रम राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 और राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा (स्कूली शिक्षा)-2023 के अनुरूप तैयार किया गया है। इसके माध्यम से शिक्षण और मूल्यांकन की प्रक्रिया को मजबूत करने पर जोर दिया जाएगा।
विज्ञापन

मूल्यांकन के लिए शिक्षकों को पारंपरिक लिखित परीक्षाओं के अलावा कई तरह की गतिविधियां अपनाने की सलाह दी गई है। इनमें कक्षा में विद्यार्थियों की भागीदारी, असाइनमेंट, मौखिक प्रश्न, प्रोजेक्ट और पोर्टफोलियो जैसी गतिविधियां शामिल होंगी।
मूल्यांकन के दौरान विद्यार्थियों की समझ, आलोचनात्मक सोच, समस्या समाधान और सीखने के परिणामों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

अधिकारियों को जारी किए निर्देश
अक्तूबर और नवंबर के दौरान पाठ्यक्रम से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। जिला शिक्षा अधिकारी रेवाड़ी की ओर से भी इन निर्देशों की पुष्टि की गई है। यह प्रक्रिया बाल-केंद्रित, समावेशी और नियमित कक्षा शिक्षण से जुड़ी होगी। इसके माध्यम से विद्यार्थियों की सीखने में आने वाली कठिनाइयों की पहचान कर उनमें सुधार किया जा सकेगा।

वर्जन :
स्कूल आधारित मूल्यांकन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की वास्तविक शैक्षणिक क्षमता और सीखने के स्तर का आकलन करना है। इसके तहत शिक्षकों को केवल लिखित परीक्षा पर निर्भर रहने के बजाय असाइनमेंट, मौखिक प्रश्न, प्रोजेक्ट और अन्य गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों का मूल्यांकन करने के निर्देश दिए गए हैं। इससे बच्चों की कमजोरियों की पहचान कर उन्हें समय रहते दूर करने में मदद मिलेगी। सभी स्कूलों में इस पहल को प्रभावी ढंग से लागू करवाया जाएगा।-राजेंद्र शर्मा जिला शिक्षा अधिकारी, रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें