फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाखिले से वंचित छात्राओं ने सीएम और शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर में मंगलवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नियम 134-ए के तहत दाखिलों से वंचित छात्राओं के साथ जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान सीएम मनोहर लाल और शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर का पुतला फूंका।
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता संजय शर्मा ने बताया कि कुछ महीने पहले नियम 134-ए के तहत बहुत से बच्चों को स्कूल अलॉट हुए। इसके बाद काफी सारे ऐसे स्कूल हैं, जो अलॉट होने के बाद भी स्कूल में दाखिला नहीं दे रहे। कई छात्राएं पिछले कई दिनों तक सत्याग्रह तक कर चुकी हैं। डीसी से लेकर अन्य अधिकारियों को ज्ञापन तक दिए जा चुके हैं, फिर भी कोई सुनवाई नहीं हो रही। बता दें कि कुछ दिन पहले सत्याग्रह पर बैठी छात्राओं ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल का जन्मदिन सत्याग्रह स्थल पर ही केक काटकर मनाया था और मुख्यमंत्री से दाखिला दिलाने की मांग की थी। अब छात्राएं फिर से सड़क पर अभिभावकों और आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ उतरीं और मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका। इस दौरान अभिभावकों ने कहा कि अगर अभी भी सरकार या प्रशासन नहीं चेता तो फिर बड़े स्तर पर प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें