फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: विद्यार्थियों ने बनाई फूलों से रंगोली, दीप भी जलाए

Fri, 18 Sep 2026 11:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
अहीर कॉलेज में प्रतिभागियों ने तैयार की रंगोली। स्त्रोत: कॉलेज
विज्ञापन
रेवाड़ी। अहीर कॉलेज में यूथ रेडक्रॉस की ओर से सेवा संकल्प अभियान के तहत शुक्रवार को रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें यूथ रेडक्रॉस के स्वयंसेवकों और विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने फूलों से रंगोलियां बनाई। रंगोलियों के चारों ओर जलते दीये जलाए।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. उर्मिला शर्मा ने कहा कि 17 अक्तूबर तक चलने वाले अभियान का उद्देश्य जनकल्याण, सामाजिक सेवा, सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता, युवाओं की भागीदारी और उद्यमिता की भावना को बढ़ावा देना है।
उन्होंने कहा कि युवा शक्ति राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। सांस्कृतिक प्रतियोगिता संयोजक डॉ. जयभगवान ने बताया कि विद्यार्थियों ने रंगोलियों के माध्यम से सेवा, सकारात्मक सोच, विविधता में एकता और सामाजिक समरसता का संदेश दिया।
विज्ञापन

यूथ रेड क्रॉस प्रभारी प्रो. रेनू यादव ने स्वयंसेवकों के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियां विद्यार्थियों में रचनात्मकता, टीमवर्क, आत्मनिर्भरता और सेवा भावना विकसित करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें