फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: विधायक ने सार्वजनिक स्थलों का दौरा कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Fri, 18 Sep 2026 11:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
सार्वजनिक स्थलों का दौरा कर व्यवस्थाओं जायजा लेते विधायक लक्ष्मण सिंह यादव। स्रोत : प्रवक्ता
विज्ञापन
रेवाड़ी। सेवा संकल्प अभियान के तहत विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने शुक्रवार को सार्वजनिक स्थलों का दौरा कर वहां उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने वृद्धाश्रम में बुजुर्गों से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य, भोजन, रहने व अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। बुजुर्गों की समस्याएं भी सुनीं और अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विधायक ने कालका गांव स्थित वाटर वर्क्स का निरीक्षण किया। उन्होंने पेयजल आपूर्ति से संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए अधिकारियों से पानी की उपलब्धता, वितरण व्यवस्था तथा रखरखाव के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को पर्याप्त एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना प्राथमिकता है तथा व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए।
विज्ञापन

विधायक ने नागरिक अस्पताल में स्थापित वाटर हार्वेस्टिंग व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। उन्होंने वर्षा जल संरक्षण की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि जल संरक्षण आज समय की महत्वपूर्ण जरूरत है।
वाटर हार्वेस्टिंग जैसी व्यवस्थाओं के माध्यम से वर्षा जल का बेहतर उपयोग किया जा सकता है और भूजल स्तर को बनाए रखने में भी मदद मिलती है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से व्यवस्थाओं का नियमित निरीक्षण करने तथा आवश्यकतानुसार सुधार कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस अवसर पर दीपक मंगला, अजय काटीवाल, संदीप यादव, कैप्टन देवदत्त, राम सिंह, बहादुर सिंह, विजय, अमित यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें