फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: विद्यार्थियों को दी कानूनी अधिकारों की जानकारी

Tue, 24 Mar 2026 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान एक मंच पर आए विद्यार्थी व शिक्षक। स्रोत : स्कूल
विज्ञापन
कोसली। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व सीजेएम अमित वर्मा के नेतृत्व में मंगलवार को गांव गुड़ियानी के मॉडल संस्कृति स्कूल में कानूनी जागरुकता कैंप का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों को कानूनी अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन


लीगल लिटरेसी सेल प्रदीप ने विद्यार्थियों को कानूनी अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में समझाया। बताया कि आमजन के लिए टोल फ्री नंबर 15100 एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से हेल्पलाइन नंबर 01274-220062 जारी किया हुआ है।
इस पर आमजन कानूनी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। अमित संगी के सहयोग से सीएसआर योजना के तहत स्कूल के विद्यार्थियों को स्कूल बैग तथा स्टेशनरी सामान दिया गया।
विज्ञापन

इस कैंप में नाहड़ ब्लॉक से खंड शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार, जाटूसाना ब्लॉक से खंड शिक्षा अधिकारी ईश्वर सिंह, प्रधानाचार्य विद्या भूषण गुप्ता, गौरव शर्मा व स्वरूप यादव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें