फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: छात्राओं और अध्यापकों ने निकाली तिरंगा यात्रा

Tue, 12 Aug 2025 12:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोसली। बलिदान मेजर विकास यादव राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोसली की छात्राओं और अध्यापकों ने सोमवार को तिरंगा यात्रा निकाली। हाथों में तिरंगा थामे छात्राएं भारत माता की जय का उद्घोष करती जा रही थीं।
विज्ञापन

तिरंगा यात्रा का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर घर तिरंगा अभियान को जन-जन तक पहुंचाना और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद दिलाना था। यात्रा के अंत में सभी ने भारत माता की जय के नारों के साथ देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया। यात्रा के दौरान मार्ग में कई स्थानों पर ग्रामीणों ने प्रतिभागियों का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। इस अवसर पर प्राचार्य अनुप सिंह, सरपंच रामकिशन, प्रवक्ता माया यादव, बाल योगेश्वर, मनीषा यादव, नीलम रानी, रेखा कुमारी, भूपेंद्र सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें