फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: अरावली बचाओ आंदोलन सहित आगामी कार्यक्रमों की बनाई रणनीति

विज्ञापन
बैठक के दौरान जानकारी देते युवा कांग्रेस की टीम। स्रोत: प्रवक्ता
विज्ञापन
रेवाडी। युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राज प्रकाश के नेतृत्व में मासिक संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में हरियाणा प्रदेश युवा कांग्रेस की सह-प्रभारी प्रियंका और जिला इंचार्ज दिनेश उपस्थित रहे।
विज्ञापन

बैठक के दौरान संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, वोट चोर गद्दी छोड़, अरावली बचाओ आंदोलन सहित आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तय करने और युवाओं की सक्रिय और निर्णायक भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई।
सह-प्रभारी प्रियंका ने संगठन के प्रति निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया। जिला इंचार्ज दिनेश ने आगामी संगठनात्मक दिशा पर मार्गदर्शन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में कोसली विधानसभा अध्यक्ष पवन यादव, रण विजय, धर्मेंद्र यादव, गजेंद्र, राहुल, जतिन नागर, अंकित राठौर आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें