फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम की जानकारी से रहें अपडेट, बेवजह न निकलें घर से बाहर : डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। गर्मी के कारण लोगों को डिहाइड्रेशन, चक्कर आना, चिड़चिड़ापन, हीट स्ट्रोक जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इससे बचाव को लेकर विशेष एहतियात बरतने की जरूरत है। उक्त बातें जिला आपदा एवं प्रबंधन प्राधिकरण के चेयरमैन एवं डीसी अशोक कुमार गर्ग ने अपने जारी बयान में कहीं हैं। उन्होंने कहा कि गर्मी से बचाव के लिए प्रशासन की ओर से एडवाइजरी जारी की गई है, जिसका सभी को पालन करना चाहिए। लोगों को मौसम की जानकारी लेने के बाद ही घर से निकलना चाहिए। बेवजह धूप में निकलने से तबीयत खराब हो सकती है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गर्म हवाएं व लू से शारीरिक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। ऐसे में हरियाणा राज्य एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्वास्थ्य सुरक्षा के मद्देनजर जारी एडवाइजरी की पालना सुनिश्चित करते हुए जिलावासी अपने दैनिक कार्यक्रमों की सूची बनाने से पूर्व रेडियो, टीवी या अखबार के माध्यम से अपने स्थानीय मौसम की अपडेट जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें ताकि घर से बाहर निकलते समय गर्म हवाओं व लू के प्रकोप से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि सभी आमजन को चाहिए कि वे जितनी बार संभव हो पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं। इसके साथ ही जब भी धूप में घर से बाहर निकलें तो हल्के रंगों के ढीले फिटिंग के तथा सूती कपड़े पहनें व इसके साथ सुरक्षात्मक चश्मे, छाता, पगड़ी, दुपट्टा, टोपी, जूते या चप्पलों का उपयोग करें। यात्रा के समय पेयजल अवश्य साथ रखें। उन्होंने अपील की है कि आमजन बेवजह घर से बाहर न निकलें।
थकान व बीमार महसूस करें तो लें चिकित्सक से परामर्श
प्राधिकरण के चेयरमैन ने बताया कि धूप से बचाव के लिए टोपी या छाते का उपयोग अवश्य करें। अपने सिर, गर्दन व चेहरे पर नम कपड़ा जरूर रखें। साथ ही शरीर में पानी की पर्याप्त मात्रा बनी रहे, इसके लिए घर के बने पेय पदार्थ जैसे लस्सी, नींबू पानी, शिकंजी, छाछ आदि का प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि गर्मी के स्ट्रोक, गर्मी के दाने या गर्मी से ऐंठन जैसे कि कमजोरी, चक्कर आना, सिर दर्द , मतली और दौरे के लक्षणों को पहचानें, यदि आप थकान व कमजोरी व बीमार जैसा महसूस कर रहें है तो तत्काल चिकित्सक से परामर्श अवश्य लें। डीसी ने बताया कि जिले में गर्मी से बचाव के लिए जागरूक करने के लिए कंट्रोल रूम नंबर 01274-225145 स्थापित किया गया है। उन्होंने बताया कि यदि किसी नागरिक को कोई गर्मी से कोई परेशानी होती है तो इसके लिए वह जिला में स्थापित कंट्रोल रूम से संपर्क कर सकता है।
विज्ञापन

पशुधन का भी गर्मी से करें बचाव
डीसी ने कहा कि पशुधन का भी ध्यान रखना बेहद जरूरी है। आमजन स्वयं का गर्मी से बचाव करने के साथ-साथ अपने पालतू जानवरों का भी बचाव करते हुए उन्हें छाया में रखें। उन्हें निरंतर पीने का पर्याप्त पानी देते रहें। घर का तापमान रहने के योग्य बना रहे इसके लिए रात में घरों की खिड़कियां खुली रखें। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में पालतू जानवरों को घर से बाहर न छोड़े व कोशिश करें कि दिन में 12 बजे से 3 बजे के बीच आमजन व पशुधन बाहर धूप में जाने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें