फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ 15 जून से, सीएम कप 16 जुलाई से

Thu, 30 May 2024 02:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। खिलाड़ियों का खेलों के प्रति रुझान बढ़ाने के लिए खेल विभाग की ओर से वर्ष 2024-25 के लिए खेल कैलेंडर जारी किया गया है। यह कैलेंडर हर साल जारी किया जाता है। इस वर्ष जून माह से खेल गतिविधियां शुरू हो जाएंगी। खेल प्रतियोगिता करवाने के लिए अलग-अलग डेडलाइन जारी की गई है।
विज्ञापन

इस साल 24 खेल आयोजित किए जाएंगे। जो प्रदेश के अलग-अलग जिलों में आयोजित करवाए जाएंगे। इसके साथ सीएम कप की भी डेडलाइन निर्धारित की गई है। सीएम कप जुलाई माह में करवाया जाएगा। आवंटन होने वाले खेल नर्सरी के खिलाड़ियों को स्टेट लेवल इंटर नर्सरी टूर्नामेंट भी करवाया जाएगा।
विज्ञापन


ये है पूरा शेड्यूल

-जिला स्तरीय खेल महाकुंभ 7 से 10 जून तक होगा। इसमें सभी ओलिंपिक व नॉन ओलिंपिक गेम शामिल होंगे और जिला मुख्यालय पर करवाए जाएंगे।

-सीनियर राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ 15 जून से 18 जून तक।

-जिला स्तरीय अखाड़ा प्रतियोगिता 23 जून से 26 जून तक। इसमें कुश्ती के मुकाबले होंगे। जिला मुख्यालय पर ही होंगे।

- स्टेट अखाड़ा प्रतियोगिता 28 से 30 जून तक। यह कैथल (प्रस्तावित) में है।

- जिला स्तरीय इंटर नर्सरी प्रतियोगिता 3 से 6 जुलाई तक। सभी खेल में जिला मुख्यालय पर ही होंगे।

- राज्य स्तरीय इंटर नर्सरी प्रतियोगिता 9 से 12 जुलाई तक। यह पंचकूला, करनाल, यमुनानगर में प्रस्तावित।

- सीएम कप-16 से 27 जुलाई तक। यह फुटबॉल, वालीबॉल, बास्केटबॉल, कबड्डी, खो-खो व हैंडबॉल के मुकाबले होंगे। ये ब्लॉक, जिला, जोन व स्टेट में होंगे।

- जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2 से 5 अगस्त तक।

- राज्य स्तरीय एथलेटिक्स 16 से 19 अगस्त तक करनाल व पंचकूला में।

- जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता 23 से 26 अगस्त तक।

- राज्य स्तरीय तैराकी 30 अगस्त से 24 सितंबर तक अंबाला में प्रस्तावित।

- जिला स्तरीय आर्चरी प्रतियोगिता 13 सितंबर से 16 सितंबर तक।

- राज्य स्तरीय आर्चरी प्रतियोगिता 27 से 30 सितंबर तक फरीदाबाद में होगी।

- जिला स्तरीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता 4 से 7 अक्टूबर तक।

- राज्य स्तरीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता 11 से 14 अक्टूबर तक अंबाला में होगी।

- जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता 25 से 28 अक्टूबर तक पंचकूला में होगी।

- मेजर ध्यान चंद स्टेट लेवल प्रतियोगिता 1 नवंबर को पंचकूला में होगी।

- जिला स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता 8 से 11 नवंबर तक।

- रन फॉर फन रिमेमबरिंग मिल्खासिंह 20 नवंबर को मिनी मैराथन।

- स्टेट स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता 22 से 25 नवंबर तक फरीदाबाद में प्रस्तावित।

- जिला स्तरीय जूडो और फेंसिंग प्रतियोगिता 29 नवंबर से 2 दिसंबर तक।

राज्य टेट स्तरीय जूडो और फेंसिंग प्रतियोगिता 13 नवंबर से 16 दिसंबर तक अम्बाला, पंचकूला, रोहतक में होगी।



वर्जन:

: अगले महीने से प्रतियोगिता शुरू हो जाएंगी। इसके लिए विभाग ने खेल कैलेंडर जारी कर दिया है। पहले जिला स्तरीय खेल महाकुंभ होंगे।

-मदनपाल, डीएसओ, रेवाड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें