फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: कोसली मंडी में आज से गांववार रोस्टर से होगी बाजरे की खरीद, ई-खरीद पोर्टल पर सत्यापन जरूरी

Tue, 03 Nov 2026 01:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी अनाज मंडी में बाजरा की फसल। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
कोसली। अनाज मंडी कोसली में बाजरा खरीद को व्यवस्थित ढंग से करवाने और किसानों को अनावश्यक परेशानी से बचाने के लिए एसडीएम विजय कुमार यादव ने तीन से छह नवंबर तक का गांववार रोस्टर जारी किया है। इसके तहत प्रत्येक दिन निर्धारित गांवों के किसानों से ही बाजरा खरीदा जाएगा।
विज्ञापन

एसडीएम ने किसानों से अपील की है कि वे अपनी फसल अच्छी तरह सुखाकर और साफ करके मंडी में लेकर आएं। इसके अलावा मंडी पहुंचने से पहले ई-खरीद पोर्टल पर अपने फसल संबंधी विवरण का सत्यापन करवाना सुनिश्चित करें।
मार्केट कमेटी के सचिव विकास यादव ने बताया कि तीन नवंबर को गोपालपुर गाजी, गुगोढ, कारोली, मुमताजपुर, बैरमपुर, जखाला, मोहदीनपुर, कान्हड़वास, अहमदपुर, पड़तल, रोहडाई, लुला अहीर, उंचा, लीलोढ, नेहरूगढ़, गुरावड़ा, निमोठ, भौंदू, भोतवास, नांगल जमालपुर और बिरड़ गांवों के किसान बाजरा लेकर मंडी आ सकते हैं। किसानों को अपने साथ आधार कार्ड नंबर अवश्य लाने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन

चार नवंबर को बहाला, बाबडौली, आसियाकी गोरावास, बिसोहा, बालधन, दखौरा, भुरथला, छव्वा, श्यामनगर, काहड़ी, बव्वा, टुमना, नठेड़ा, गुडियानी, सहादत नगर, उस्मापुर, गढ़ी, लिसान, गोठड़ा और रसुली गांवों के किसानों को मंडी में प्रवेश दिया जाएगा।
पांच नवंबर को धारौली, झाल, जाहिदपुर, कोसली, दिदौली, ढोकिया, झाड़ौदा, झोलरी, सुर्खपुर, मलेसियावास, हांसावास, जुड्डी, नयागांव जाट, सुरहेली, कोहारड़, गोरिया और गुजरवास के किसान अपनी फसल बेचने के लिए मंडी पहुंच सकते हैं।
छह नवंबर को मुंदड़ा, मुरलीपुर, बेरली, धनिया, तुंबाहेड़ी, लुखी, शादीपुर, साल्हावास, रतनथल, मौतला खुर्द, लडायन, भुरियावास, नांगल पठानी, खुर्शीद नगर, नाहड़, सुधराना, बुडोली, गुरावड़ा और मसीत गांवों के किसानों से बाजरा खरीदा जाएगा।

सत्यापन के बाद ही मंडी पहुंचें किसान
एसडीएम विजय कुमार यादव ने कहा कि कोसली अनाज मंडी में किसानों की सुविधा के लिए आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। खरीद प्रक्रिया को सुचारु रखने के लिए गांववार रोस्टर बनाया गया है। किसान निर्धारित तारीख पर ही अपनी फसल लेकर मंडी में आएं, ताकि एक साथ अधिक किसानों के पहुंचने से अव्यवस्था न हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसान ई-खरीद पोर्टल पर अपने विवरण का सत्यापन करवाने के बाद ही बाजरा बेचने के लिए मंडी पहुंचना सुनिश्चित करें। फसल में नमी और गंदगी होने पर खरीद के दौरान परेशानी हो सकती है, इसलिए बाजरे को अच्छी तरह सुखाकर और साफ करके लाने की हिदायत दी गई है।
-
बाजरे की आवक लगातार जारी
जिले की अनाज मंडियों में बाजरे की आवक लगातार जारी है। अब तक रेवाड़ी मंडी में कुल 51,288.15 मीट्रिक टन बाजरा पहुंच चुका है, जबकि कोसली मंडी में 41,539.21 मीट्रिक टन बाजरे की आवक दर्ज की गई है। दोनों मंडियों में कुल आवक 92,827.36 मीट्रिक टन हो गई है।
आंकड़ों के अनुसार रेवाड़ी मंडी में कोसली की तुलना में 9,748.94 मीट्रिक टन अधिक बाजरा पहुंचा है। किसानों की फसल मंडियों में पहुंचने के साथ खरीद प्रक्रिया भी जारी है। प्रशासन की ओर से गांववार रोस्टर के अनुसार किसानों को मंडी में फसल लाने की सलाह दी जा रही है, ताकि व्यवस्था बनी रहे। किसानों को बाजरा सुखाकर और साफ करके लाने तथा ई-खरीद पोर्टल पर विवरण का सत्यापन करवाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें