फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में हुई विशेष पूजा-अर्चना

Tue, 19 May 2026 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु। स्रोत: पाठक
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर के गढ़ी बोलनी रोड स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में अधिमास पर श्रद्धालुओं ने भगवान लक्ष्मी नारायण की विशेष पूजा-अर्चना की। मंदिर में प्रतिदिन सुबह 9 बजे भगवान का पंचामृत स्नान एवं विधि-विधान से पूजा का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

श्रद्धालु भगवान को पंचामृत से स्नान कराकर आरती और पूजा-अर्चना में भाग ले रहे हैं। मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना हुआ है।
मंदिर के पुजारी प्रकाश मिश्रा ने बताया कि अधिमास के उपलक्ष में भगवान की पंचोपचार विधि से पूजा-अर्चना की जा रही है। उन्होंने बताया कि यह धार्मिक आयोजन 17 मई से शुरू हुआ है और 15 जून तक लगातार चलेगा। प्रतिदिन अलग-अलग यजमान भगवान का पंचामृत स्नान, वस्त्र अर्पण और विशेष पूजा कर रहे हैं।
पुजारी ने बताया कि अधिमास को धार्मिक दृष्टि से अत्यंत पुण्यदायी माना जाता है। इस दौरान विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ और पंचामृत स्नान कराकर भगवान की आराधना करने से विशेष फल प्राप्त होता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस माह में दान-पुण्य का भी विशेष महत्व बताया गया है और सभी श्रद्धालुओं को अपनी श्रद्धा एवं सामर्थ्य अनुसार दान अवश्य करना चाहिए।
मंगलवार को आयोजित पूजन कार्यक्रम में मुख्य यजमान अमित यादव गोकलगढ़ वाले सहित राधेश्याम गुप्ता, रमेश शर्मा, शक्ति यादव, रमेश सचदेवा और अश्वनी तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें