फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: विशेष ट्रेनों का 31 मार्च तक होगा संचालन

Sun, 16 Mar 2025 11:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 03रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने के लिए जा रहे यात्री। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। होली की छुट्टी के बाद लोग अपने कार्यस्थल पर लौटने लगे हैं। इसके चलते ट्रेनों में भीड़ उमड़ रही है। ऐसे में यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने विशेष ट्रेनों का संचालन 31 मार्च तक करने का निर्णय लिया है।
धारूहेड़ा और बावल औद्योगिक क्षेत्र है। यहां बड़ी संख्या में दूसरे राज्यों के लोग फैक्टरियों में काम करते हैं। वहीं उत्तर प्रदेश और बिहार के मजदूर भी यहां काम करते हैं। होली पर घर गए लोग अब लौटने लगे हैं जिससे ट्रेनों में भीड़ बढ़ गई है। रेलवे ने यात्रियों की भीड़ को देखते हुए 31 मार्च तक स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि गाड़ी संख्या 04829 जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन, 09425/09426 साबरमती-हरिद्वार साबरमती द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट ट्रेन, गाड़ी संख्या 05024 खातीपुरा (जयपुर)-गोरखपुर साप्ताहिक विशेष ट्रेन, गाड़ी संख्या 09426, हरिद्वार-साबरमती द्वि-साप्ताहिक और गाड़ी संख्या 09733 जयपुर-भिवानी विशेष ट्रेन का संचालन पूरे मार्च माह तक करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन


गाड़ी संख्या 04829 जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक ट्रेन 27 मार्च तक जोधपुर से प्रत्येक वीरवार को 16.15 बजे रवाना होकर शुक्रवार को 20.50 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 04830 गोरखपुर-जोधपुर साप्ताहिक विशेष ट्रेन 28 मार्च तक गोरखपुर से प्रत्येक शुक्रवार को 23.25 बजे रवाना होकर रविवार को 03.00 बजे जोधपुर पहुंचेगी। यह ट्रेन मेडता रोड, डेगाना, छोटी खाटू, डीडवाना, लाडनूं, सुजानगढ़, रतनगढ़, चूरू, सादुलपुर, लोहारू, महेन्द्रगढ़, रेवाड़ी, गुड़गांव, दिल्ली कैंट, दिल्ली, गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, अयोध्या कैंट, अयोध्या धाम, मनकापुर जं., बस्ती व खलीलाबाद स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

गाड़ी संख्या 09425 साबरमती-हरिद्वार द्वि-साप्ताहिक ट्रेन 30 मार्च तक साबरमती से वीरवार व रविवार को 17.20 बजे रवाना होकर शुक्रवार व सोमवार को सुबह 3.40 पर जयपुर और 17.00 बजे हरिद्वार पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 09426 हरिद्वार-साबरमती द्वि-साप्ताहिक ट्रेन 31 मार्च तक हरिद्वार से शुक्रवार व सोमवार को 21.00 बजे रवाना होकर शनिवार व मंगलवार को 22.30 बजे साबरमती पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में महेसाना, पालनपुर, आबूरोड, पिंडवाडा, फालना, ममारवाड़ जं., ब्यावर, अजमेर, किशनगढ़, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, बांदीकुई, अलवर, रेवाड़ी, गुड़गांव, दिल्ली कैंट, दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ सिटी, मुजफ्फरनगर व रूड़की स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
गाड़ी संख्या 05024 खातीपुरा (जयपुर)-गोरखपुर साप्ताहिक विशेष ट्रेन 31 मार्च तक खातीपुरा से सोमवार को 18.50 बजे रवाना होकर मंगलवार को 14.45 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। यह ट्रेन खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, बुढवल, सीतापुर, सीतापुर सिटी, बरेली, मुरादाबाद, गाजियाबाद, दिल्ली, दिल्ली कैंट, गुड़गांव, रेवाड़ी, अलवर एवं बांदीकुई स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
विज्ञापन


हरिद्वार-साबरमती द्वि-साप्ताहिक ट्रेन 31 तक चलेगी

गाड़ी संख्या 09426 हरिद्वार-साबरमती द्वि-साप्ताहिक विशेष ट्रेन 31 मार्च तक हरिद्वार से शुक्रवार व सोमवार को 21.00 बजे रवाना होकर शनिवार व मंगलवार को 11.00 बजे जयपुर और रात 22.30 बजे साबरमती पहुंचेगी। यह ट्रेन महेसाना, पालनपुर, आबूरोड, पिंडवाड़ा, फालना, मारवाड.जं., ब्यावर, अजमेर, किशनगढ, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, बांदीकुई, अलवर, रेवाड़ी, गुड़गांव, दिल्ली कैंट, दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ सिटी, मुजफ्फरनगर व रूड़की स्टेशनों पर ठहराव करेगी। गाड़ी संख्या 09733 जयपुर-भिवानी विशेष ट्रेन 31 मार्च तक जयपुर से 07.00 बजे रवाना होकर 14.20 बजे भिवानी पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 09734 भिवानी-जयपुर विशेष ट्रेन 31 मार्च तक भिवानी से 16.05 बजे रवाना होकर 23.25 बजे जयपुर पहुंचेगी। यह ट्रेन ढेहर का बालाजी, नींदड बैनाड, चौमू सामोद, रींगस, श्रीमाधोपुर, कावंट, नीम का थाना, मांवडा, डाबला, निजामपुर, नारनौल, अटेली, कुंड, रेवाड़ी, कोसली, झाडली व चरखी दादरी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें