रेवाड़ी। रेलवे की तरफ से ट्रेनों में डिब्बों की बढ़ोतरी के साथ कुछ स्पेशल ट्रेनें भी चलाई जा रही हैं। भुज-दिल्ली सराय-भुज स्पेशल ट्रेन में 1 फर्स्ट एसी श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की गई है। साबरमती-हरिद्वार-साबरमती (1 ट्रिप) स्पेशल ट्रेन शुरू की गई है। दोनों ट्रेनें रेवाड़ी होकर चलेंगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार गाड़ी संख्या 09407/09408, भुज-दिल्ली सराय-भुज स्पेशल ट्रेन में भुज से 7 मई से 28 जून तक एवं दिल्ली सराय से 8 मई से 29 जून तक 1 फर्स्ट एसी श्रेणी डिब्बे की अस्थायी बढ़ोतरी की गई है।
वहीं दूसरी तरफ रेलवे ने गाड़ी संख्या 09425, साबरमती-हरिद्वार स्पेशल ट्रेन 5 मई रविवार को साबरमती से 19 बजे रवाना होकर सोमवार को 19 बजे हरिद्वार पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09426, हरिद्वार-साबरमती स्पेशल ट्रेन 6 मई को हरिद्वार से 21.45 बजे रवाना होकर मंगलवार को 21.30 बजे साबरमती पहुंचेगी। ये ट्रेन महेसाना, पालनपुर, आबूरोड, जवाई बांध, फालना, रानी, मारवाड जंक्शन ,अजमेर, किशनगढ, फुलेरा, रींगस, नीमकाथाना, नारनौल, रेवाड़ी, गुरुग्राम, दिल्ली कैंट, दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ सिटी, मुजफ्फरनगर व रुड़की स्टेशन पर ठहराव करेगी।